डीएवी शताब्दी स्कूल में मनाया दशहरा महोत्सव

ravan dahanअजमेर। डी.ए.वी शताब्दी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बच्चों द्वारा राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शुत्रुध्न, हनुमान, रावण आदि पात्रों के गणवेश धारण कर रामलीला का मंचन किया। जिसमें रामायण में दिये गये उपदेशों से बच्चों को अवगत कराया गया। सीताहरण, मेघनाथ, कुंभकर्ण युद्ध के शानदार अभिनय ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों का मनमेाह लिया। राम गणवेश में विधालय के छात्र ने रावण दहन किया रावण दहन को देख बच्चों ने करतल ध्वनि से भगवान राम की जय जयकार की। विधालय प्राचार्य एमपी सिंह ने इस अवसर पर बच्चों को संदेश दिया कि आज हर एक विधार्थी को भारतीय त्यौहारो के मूल कारण की जानकारी आवश्यक है। डीएवी स्कूल के उद्देश्यों मे से एक भारतीय संस्कृति को जीवित रखना हमारा कर्Ÿाव्य है। वहीं उन्होने सभी बच्चों एवं अभिभावकों को विजय दशमी और महानवमी की शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!