शरद पुर्णिमा की शीतल रात में आनन्दम् परिवार ने मनाया गीत गुलज़ार

aanandamअजमेर। सृजन को समर्पित शहर की जानी-मानी सस्था आनन्दम् परिवार की ओर से शुक्रवार रात शरद पूर्णिमा की शीतल चान्दनी में आनासागर झील के किनारे ठण्डी पुरवाईयों के बीच चैपाटी पर आयोजित आनन्दम् के छठे और गीत-गुलजार के तीसरे आयोजन में इन्दोर के राहत इंन्दौरी कानपुर के प्रमोद तिवारी, लखनऊ की व्यंजना शुक्ला, और अजमेर के रासबिहारी गौड़ नेे प्रेम परिणय, रिश्तो की मिठास, के साथ हल्के हास्य और व्यंग्य के गीत गुनगुना कर श्रोताओं की दाद बटोरी। कार्यक्रम का शुभांरम्भ मेघा माथुर ने दीप जलाकर किया। मंच संचालन और सूत्राधार की भूमिका रासबिहारी गौड ने निभाई। आनन्दम् संस्था के अनिल जैन भैसा, अशोक पंसारी, अतुल माहेश्वरी, भवानी शंकर, हेमन्त शारदा, जगदीश गर्ग, कंवल प्रकाश, नवीन सोगानी, निरजन महावर, प्रिती तोषनीवाल, रेखा गोयल, राजेन्द्र रांका, रमेश ब्रम्हवर, रासबिहारी, सजंय सोनी, संजय अरोडा, संजय जैन, सतवीर सिंह सिद्धू, शिव शंकर फतेहपूरिया, सीताराम गोयल, सोमरत्न आर्य,डाॅ सुभाष माहेश्वरी, सुनील मुंदडा, और विनोद शर्मा ने कवियों का परिचय और स्वागत के साथ आभार व्यक्त किया। देखे बुलेटिन के आखिर में गीत गुलजार का प्रसारण ।

error: Content is protected !!