जनाना अस्पताल में एक साथ दो और तीन बच्चे जन्मे

twochild01अजमेर। शनिवार को जनाना अस्पताल में एक अनूठा संयोग हुआ जब नजमूनिशा और सावित्री नामक दो महिलाओ ने एक साथ दो और तीन बच्चेा को जन्म दिया। अंदरकोट की रहने वाली 28 साल की नजमूनिशा और उसका पति याकत अली दोनो ही बचपन से मुकबधिर है। नजमूनिशा की मां ने बताया की उनके पूरे परिवार में 18 साल बाद किसी का जन्म हुआ और वो भी ट्विन्स बच्चे पैदा हुए। जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर छा गई। इसी खुशी में नजमू की अम्मी ने अस्पताल में मिठाईयां बांटी।
वहीं किशनगढ की रहने वाली सावित्री सांवत्रा ने 21 अक्टूबर को एक साथ तीन बच्चेा को जन्म दिया। सावित्री अपने पति से अलग अपने माता पिता के पास रह रही है। इससे पहले उसके 13 महिने का एक लडका भी है। फिलहाल दोनो ही प्रसुताए जनाना अस्पताल के गायनिक वार्ड में भर्ती है।

error: Content is protected !!