अजमेर। परिवहन विभाग ओर यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में गुरूवार को सूचना केन्द्र से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए लागू किये गये स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली के माध्यम से आमजन से आगामी 1 दिसंबर को मतदान अवश्य करने कि अपील कि गई। स्वीप कार्यक्रम के तहत वाहन रेली का शुभारम्भ स्वीप कमेटी के अध्यक्ष सीआर मीणा और यातायात पुलिस उपअधीक्षक राजेन्द्र सिंह राव ने सुचना केंद्र से हरी झंडी दिखा कर किया। रैली में शामिल वाहनो पर मतदान करने के लिए प्रेरित करने संबंधी पोस्टर लगाये गये थे। मुख्य मार्गाे से होती हुई यह रैली सुचना केंद्र पहुच कर सम्पन्न हुई।