अजमेर। अजमेर उत्तर और दक्षिण विधानसभा से भाजपा के उम्मीदवार आगामी 11 नवंबर को पॉर्टी कार्यकर्ताओ के साथ अपना नामांकन दाखिल करेंगे। गुरूवार को यह घोषणा भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियो कि बैठक के बाद कि गई।
भाजपा शहर अध्यक्ष रासा सिंह रावत ने बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में तय किया गया है कि अजमेर उत्तर से उम्मीदवार वासुदेव देवनानी और दक्षिण कि उम्मीदवार अनिता भदेल 11 नवंबर को कार्यकर्ताओ के साथ जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुच कर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। बैठक में दोनों विधायको को चुनाव संचालन के लिए कमेटी गठन के अधिकार भी दिए गये है।