अनीता भदेल ने जगह-जगह जाकर किया दौरा

अनिता भदेल
अनिता भदेल

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी की दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल ने आज शहर में जगह-जगह जाकर दौरा किया और अपने क्षेत्र के लोंगों से मिले और कार्यकर्ताओं की बैठकें ली। दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल ने सुबह 07 बजे आदर्श नगर जाकर लोगों से व्यक्तिगत जाकर सम्पर्क किया। सुबह 09 सोमलपुर में बाबा बादामशाह की दरगाह पर पुष्प अर्पित किये और आर्शीवाद प्राप्त किया और उसके बाद 10 बजे जोंसगंज में गैर राजनीतिक व्यक्ति से मिली। उसके बाद 11 बजे रेडक्रोस सोसायटी में भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भजनगंज स्थित निवास स्थान पर दोपहर 12ः30 बजे रेल्वे यूनियन की बैठक हुई। सायं 04 बजे जोंसगंज क्षेत्र का दौरा किया और प्रमुख व्यक्तियों से मिली उसके बाद वार्ड 35 के प्रमुख युवा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। सांय 07ः15 बजे से वार्ड 44 गुलाबबाड़ी के बी.एल. और बुथ पालकों की एक आवश्यक बैठक ली। इस मौके पर विशाल वर्मा, देवेन्द्र सिंह शेखावत, हेमन्त सांखला, कपिल अरोड़ा, गौरव टांक, दिनेश चौहान और कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिला प्रचार मंत्री
कंवल प्रकाश किशनानी
error: Content is protected !!