टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने ग्राहकों के लिए आकर्षक लाभ से भरपूर विशेष प्रारंभिक-त्यौहारी ऑफर की घोषणा की

दिल्ली, जून 2025 : कार खरीदने की यात्रा में त्यौहारी खुशियाँ शामिल करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने सीमित अवधि के एक आकर्षक अभियान की घोषणा की है।  ‘अभी खरीदें, नवरात्रि में भुगतान करें’ अभियान इसके लोकप्रिय मॉडल, टोयोटा ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर हाइराइडर पर लागू है। विशेष रूप से तैयार की गई यह योजना टोयोटा फाइनेंशियल सर्विसेज (टीएफएस) के सहयोग से तैयार की गई है ताकि ग्राहकों को कार का स्वामित्व हासिल करने में बेजोड़ लचीलापन और सुविधा प्रदान की जा सके। नाम से ही स्पष्ट है कि यह योजना ईएमआई से तीन महीने की मुक्ति प्रदान करती है। इससे ग्राहक आज ही अपना टोयोटा वाहन घर ले जा सकते हैं और इस साल के नवरात्रि के त्यौहारी सीजन के आसपास अपनी ईएमआई का भुगतान शुरू कर सकते हैं। यह त्यौहारी ऑफर भारत के उत्तरी भागों में सभी अधिकृत टोयोटा डीलरशिप पर उपलब्ध होगा और 30 जून, 2025 तक वैध है। ऑफर की मुख्य विशेषताएं: तीन-माह की ईएमआई* मुक्ति – ईएमआई भुगतान केवल नवरात्रि के आसपास शुरू करें कुल ग्राहक लाभ ₹एक लाख* तक , जिसमें शामिल हैं: 5 निःशुल्क सर्विस, 5-वर्ष की विस्तारित वारंटी, कॉर्पोरेट और एक्सचेंज बोनस, रक्षा कार्मिकों के लिए विशेष ऑफर। त्यौहारी ऑफर के बारे में बात करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उत्तर क्षेत्र के मुख्य प्रतिनिधि, वाइस प्रेसिडेंट श्री सबरी मनोहर ने कहा, “टोयोटा किर्लोस्कर मोटर में हम मानते हैं कि कार का मालिक होना एक आनंददायक और तनाव–मुक्त अनुभव होना चाहिए, खासकर वह समय जो हमारे ग्राहकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं। हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, यह सुनिश्चित करते हुए कि हमारे वाहन खरीदना आसान हो, रखरखाव में आसान हो और चलाने में आनंददायक हो।“   इस सीमित अवधि के त्यौहारी ऑफर के ज़रिए, टीकेएम का लक्ष्य कार खरीदने के अनुभव में … Read more

जयपुर में लघुकथा शोध केंद्र समिति का स्थानीय केंद्र खोलने का निर्णय

जयपुर/ भोपाल। लघुकथा शोध केंद्र समिति, भोपाल की राष्ट्रीय निदेशक डॉ. काँता रॉय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जयपुर में लघुकथा विधा के लेखन एवं नए लेखकों के प्रोत्साहन हेतु लघुकथा शोधकेंद्र, भोपाल का स्थानीय केंद्र जयपुर में भी खोलने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ साहित्यकार एवं लघुकथा के सशक्त हस्ताक्षर … Read more

ऐतिहासिक बावडियों, कुओं एवं तालाबों के संरक्षण पुननिर्माण एवं जीर्णोंद्धार की मांग

अजमेर ।  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी महेंद्र सिंह रलावता के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के शिष्टमण्डल  ने आज जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देखकर राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण महा अभियान के तहत ऐतिहासिक … Read more

*महावीर इंटरनेशनल स्वर्ण जयंती रथ का स्वागत*

ब्यावर। महावीर इंटरनेशनल की स्वर्ण जयंती रथ यात्रा का किया स्वागत महावीर इंटरनेशनल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा स्वर्ण जयंती उत्सव मनाया जा रहा हे जिसके तहत भारत के सभी केंद्रों में रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।  यात्रा के ब्यावर पहुंचने पर महावीर इंटरनेशनल ब्यावर के सभी केंद्र … Read more

व्यावसायिक संघ ने करी हरियाणा की तरह पॉलिसी बनाने की मांग

जयपुर :राजस्थान स्कूल परिषद के सोमवार कों जारी एक आदेश ने व्यावसायिक विधार्थियों एवं ट्रेनर कों अधरजुल में लाकर खड़ा कर दिया है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत विभिन्न जॉब रोल में विधार्थियो कों हुनर देकर रोजगार स्वरोजगर देने वाले वोकेशनल ट्रैनर्स खुद बेरोजगार है। राजस्थान में 2903 विद्यालयों के व्यावसायिक … Read more

नीट-यूजी 2025 रिजल्ट्स : नीट में एलन के टॉप-10 में 4 स्टूडेंट एवं टॉप-100 में 39 स्टूडेंट

एलन के मृणाल झा एआईआर-4 और आशी सिंह ऑल इंडिया गर्ल्स में रैंक-2 कोटा,16 जून 2025 : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से घोषित नीट-यूजी 2025 के रिजल्ट्स में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट ने एक बार फिर श्रेष्ठता साबित की है। नीट-यूजी 2025 में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स में देश में टॉप रैंक्स के साथ-साथ … Read more

उपजाऊ भूमि को मरुस्थल होने से बचाना होगा

विश्व मरुस्थलीकरण एवं सूखा निवारण दिवस -17 जून 2025 मानव एवं जीव-जंतुओं का जीवन भूमि पर निर्भर है। फिर भी, पूरी दुनिया में प्रदूषण, भूमि का दोहन, जलवायु अराजकता और जैव विविधता विनाश का एक जहरीला मिश्रण स्वस्थ भूमि को रेगिस्तान में बदल रहा है और संपन्न पारिस्थितिकी तंत्र मृत क्षेत्रों में बदल रहा है। … Read more

अवेध रूप से बेचे गये प्लाट्स की उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए कलेक्टर को दिया ज्ञापन

चूरू । चूरू शहर के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल अब्दुल मन्नान के नेतृत्व में उस्मानाबाद वक्फ़ कोलोनी में इंतेज़ामिया कमेटी द्वारा भूमाफियाओं के साथ मिलकर अवेध रूप से बेचे गये प्लाट्स की उच्च स्तरीय जांच की मांग के लिए कलेक्टर से मिल ज्ञापन दिया। जिला कलेक्टर ने चूरू में उस्मानाबाद वक्फ़ बोर्ड कोलोनी की इंतेज़ामिया … Read more

अजमेर महानगर में भारत विकास परिषद् की नवीन शाखा महाराणा प्रताप का गठन

अध्यक्ष- प्रो.रांका, सचिव- चोपड़ा व कोषाध्यक्ष- कोठारी मनोनीत ,——_———– अजमेर महानगर में भारत विकास परिषद की नवीन शाखा महाराणा प्रताप का गठन मणिपुंज सेवा संस्थान बी.के. कॉल नगर में मुख्य अतिथि  प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह जी राठौड़, विशिष्ट अतिथि  प्रांतीय संयुक्त महासचिव डॉ सुरेश गाबा के सानिध्य में किया गया I आज नवगठित शाखा के … Read more

महाराजा दाहरसेन स्मारक को मिले राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा- सांखला

सिन्धूपति महाराजा दाहरसेन के 1313वें बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि व देशभक्ति कार्यक्रम अजमेर 16 जून। नगर निगम के पूर्व उप महापौर संपत सांखला ने हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार स्थित सिंधुपति महाराज दाहरसेन स्मारक को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग की है। इससे इतिहास पुरुष के बलिदानों की गाथाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए … Read more

छोटा सा गांव टहला बना शक्तिकेन्द्र

मातृभूमि की अनूठी पूजा की औंकार सिंह लखावत ने अजमेर के निकटवर्ती नागौर जिले का छोटा सा टहला गांव। गत दिनों चहल-पहल के आगोश में था। प्रदेश भर के छोटे-बडे नेताओं की आवाजाही से आबाद। एक जागृत शक्ति केन्द्र का आभास। मौका था राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत की धर्म पत्नी … Read more

error: Content is protected !!