हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 87वां तीन दिवसीय वार्षिक मेला श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर राजमोहन गंगेश्वर आश्रम रामगंज अजमेर में श्री महंत शशि गिरी जी महाराज के सानिध्य में पूर्ण भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ भरा जा रहा है। यह जानकारी देते हुए मंहत सचिव सागर मीणा ने बताया कि आज द्वितीय दिवस राम दरबार का रथ भक्तों द्वारा खींच के लाया गया। देवनारायण मंदिर से यात्रा प्रारंभ होकर रामगंज मुख्य बाजार भ्रमण करती हुई कार्य सिद्ध बालाजी महाराज मंदिर पहुंची जहां मंडल महंत द्वारा काली के अखाड़े की राम दरबार की आरती की गयी। शोभायात्रा में बाहुबली हनुमान भोलेनाथ की जीवित झांकी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। साथ ही दो काली के अखाड़े बच्चों द्वारा डंडों से करतब दिखाया गया। शोभायात्रा मे माता कृष्णागिरी, माता विद्यागिरी का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।
शोभयात्रा रामगंज गुरूद्वारे से पुनः रामगंज बालाजी मंदिर पहुंची जहॉं महंत श्री द्वारा आरती उतारकर सम्पान किया गया तत्पष्चात् प्रसाद का वितरण किया गया।