कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति चरम पर – कटारिया
राजसमन्द|भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा की वर्तमान में राजनीतिक गिरावट अकल्पनीय हे |कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति चरम पर हे |जो भी कानून बन रहे हे वो हिन्दुओं के खिलाफ हे वही आये दिन उजागर हो रहे गोटालों से जनता आश्चर्यचकित हे| इनसब के लिए प्रधान मंत्री स्वयम जिम्मेदार हे| सोमवार दोपहर मात्रकुंडिया (गिलुण्ड) में आयोजित भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कटारिया ने कहा की आगामी चुनाव में भाजपा सत्ता में आती हे तो किसानों को खेती के लिए १% ब्याज पर धन उपलब्ध कराया जायेगा | संगठनात्मक चर्चा करते हुए कटारिया ने कहा की संगठन के बिना कोई नेता जिन्दा नही रह सकता | नेता तो आते और जाते रहेंगे लेकिन विचारधारा और पार्टी हमेशा चलती रहती हे |कटारिया ने कहा की देश विकट परिस्थितियों में गुजर रहा हे, घर के जगड़े बाद में भी निपटाए जा सकते हे पहले देश की समस्याओं से निपटना होगा| भाजपा संभाग प्रभारी मदन दिलावर ने कहा की आसाम के दंगे साम्प्रदायिक दंगे नही हे बल्कि कांग्रेस के इशारों पर बंगलादेशी घुसपेठिये हिंसा कर रहे हे … Read more