मुंबई में टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की सेवाएं बंद

uninorमुंबई: टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की सेवाएं आज से मुंबई में बंद हो गई हैं। ये सेवाएं सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंद हुई हैं। पिछले साल फरवरी में यूनिनॉर के 22 लाइसेंस रद्द किए गए थे, तब से यूनिनॉर किसी न किसी कानूनी समाधान की उम्मीद में थी, लेकिन अब अदालत के कहने पर उन्हें यह सेवा बंद करना पड़ रही है।

यूनिनॉर की सबसे बड़ी शेयरहोल्डर कंपनी टेलिनॉर अब महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, यूपी, बिहार और झारखंड से टेलिनॉर के व्यापार को टेलिविंग्स कम्यूनिकेशन्स में ट्रांसफर करने की तैयारी में है।

error: Content is protected !!