शेयर बाजार में हल्की तेजी

मुंबई शेयर बाजार ने मंगलवार को हल्की मजबूती के साथ शुरुआत की है। सेंसेक्स 43 अंक चढ़कर 17456 और निफ्टी 13 अंक चढ़कर 5295 पर खुले हैं।

हालांक‌ि एशियाई बाजारों में सुस्ती का रुख दिख रहा है। निक्केई, हैंग सैंग, स्ट्रेट टाइम्स, कॉस्पी 0.6-0.1 फीसदी तेज हैं। सिंगापुर निफ्टी में भी मजबूती है। शंघाई कंपोजिट और ताइवान इंडेक्स लाल निशान में हैं।

सोमवार को तगड़ी लिवाली के बीच घरेल शेयर बाजार तेजी पर बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 215.03 अंक ऊपर 17,412.96 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 66.85 अंक ऊपर 5,282.55 अंक पर रहा।

error: Content is protected !!