शेयर बाजार में मामूली गिरावट

एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेत के कारण भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट का दौर जारी है। दोपहर 12.10 बजे बीएसई सेंसेक्स 8.38 अंक नीचे 17,552.49 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 9.00 अंक लुढ़ककर 5313.95 अंकों पर कारोबार कर रहा था।

इससे पहले शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट का रुख देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स सुबह लगभग 9.50 बजे 30.23 अंक की गिरावट के साथ 17,530.64 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.60 अंक की गिरावट के साथ 5,313.35 पर कारोबार करते देखे गए।

error: Content is protected !!