टैक्स देनदारी के मामले में वोडाफोन पर फैसला इसी हफ्ते

नई दिल्ली। ब्रिटिश टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन पर 11,200 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी के मसले पर इसी हफ्ते कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। आम बजट के बाद उद्योग संगठनों के साथ हुई बैठक में वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा था कि … Read more

एक एसएमएस से चार्ज होगी आपके मोबाइल की बैटरी

अगर आपके फोन की बैटरी डाउन है और आप ऐसी जगह पर हैं जहा इसकी बैटरी चार्ज नहीं कर सकते तो बस एक एसएमएस कीजिए और आपकी बैटरी चार्ज हो जाएगी। लंदन की एक कंपनी ‘बफैलो ग्रिड’ ने सोलर पावर से चलने वाले ऐसे सेलफोन पेश किए हैं जिनकी बैटरी एक एसमएस भेजने भर से … Read more

फेसबुक का नया अवतार, पहले से ज्यादा मजेदार

दुनिया की सबसे बड़ी सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने अपने पसंदीदा फीचर ‘न्यूज फीड’ को पूरी तरह से बदल दिया है। नया डिजाइन को टैबलेट, मोबाइल, डेस्कटॉप और कंप्यूटर पर फेसबुक यूजर्स को पहले से बेहतर एक्सपीरियंस देगा। इसमें फोटो और लिंक को पहले से ज्यादा प्रमोट किया गया है। फेसबुक के संस्‍‌थापक मार्क जुकरबर्ग … Read more

अब लीजिए 4 सीटर इलेक्ट्रिक कार का मजा

नई दिल्ली/अग्रणी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी बहुप्रतीक्षित चार सीट वाली इलेक्ट्रिक कार को मार्च में भारतीय बाजार में लांच करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। रेवा के अधिग्रहण के बाद महिंद्रा की यह पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। कंपनी ने अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को e2o नाम दिया है। महिंद्रा ने आम बजट … Read more

अमेरिका में 2,36,000 नए रोजगार, बेरोजगारी दर घटी

वाशिंगटन: अमेरिकी नियोक्ताओं ने फरवरी में 2,36,000 नए रोजगार दिए, जिससे बेरोजगारी दर घटकर 7.7 प्रतिशत रह गई, जो जनवरी में 7.9 प्रतिशत थी। बेरोजगारी की दर अब लगभग चार साल के निचले स्तर पर है। नियुक्ति की संख्या में बढ़ोतरी दिखाती है कि कंपनियां ऊंचे करों तथा सरकारी खर्च में कटौती के बावजूद अर्थव्यवस्था को … Read more

प्रिफरेंशियल इश्यू पर सेबी ने बदले नियम

मुंबई। शेयर बाजार नियामक सेबी ने प्रिफरेंशियल शेयरों की बिक्री के लिए नियम जारी किए हैं। इसके अलावा डेट के साथ इक्विटी कंपोनेंट वाली हाइब्रिड सिक्योरिटीज को एक्सचेंजों में लिस्ट कराने का रास्ता भी नियामक ने साफ कर दिया है। नियमों के मुताबिक भारतीय कंपनियों की ओर से जारी किए जाने वाले नॉन कन्वर्टिबल रीडीमेबल … Read more

वेल्यूमार्ट रिटेल के ब्रांड एम्बेस्डर बने सचिन

बेंगलूरू। विज्ञापनों की दुनिया के बेताज बादशाह कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बेंगलूरू स्थित वैल्यूमार्ट रिटेल इंडिया लिमिटेड के ब्रांड एम्बेस्डर बन गए हैं। तेंदुलकर कंपनी की ओर से कुछ खास हस्तियों की याद में तैयार की गई उत्पाद रेंज का प्रचार करेंगे जिसके लिए उनके नाम, छवि, फोटो और लोगो का उपयोग … Read more

आदेश न मानने पर सेबी ने लगाया भारी जुर्माना

मुंबई। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने आदेश का पालन नहीं करने पर शेयर कारोबारी धवन ए. मेहता पर एक करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया। सेबी ने मेहता को सुजलॉन और आईडीएफसी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में कथित तौर पर गैर कानूनी तरीके से अर्जित राशि लौटाने का निर्देश दिया था। सेबी ने अक्टूबर … Read more

कंपनियों की मनमानी पर अंकुश, 90 दिन से पहले बंद नहीं होंगे प्रीपेड नंबर

लखनऊ। प्रीपेड नंबरों को बंद कर उसमें जमा बैलेंस को जब्त करना अब मोबाइल फोन ऑपरेटरों के लिए आसान नहीं होगा। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया [ट्राई] ने ऐसे उपभोक्ताओं को संरक्षण देने के लिए अपने नियमों में बदलाव कर दिया है। ट्राई टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन [छठा संशोधन] 22 मार्च 2013 से लागू कर देगा। … Read more

सेंसेक्स में तेजी का सिलसिला चौथे दिन भी जारी

मुंबई। देश के शेयर बाजार में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 269.69 अंक या 1.39 फीसद की बढ़त के बाद 19,683.23 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 82.90 अंक या 1.41 प्रतिशत की बढ़त के बाद 5,900 अंक के स्तर को पार कर 5,945.70 अंक पर बंद … Read more

सेंसेक्स 270 अंकों की तेजी के साथ बंद

मुंबई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 269.69 अंकों की तेजी के साथ 19,683.23 पर और निफ्टी 82.40 अंकों की तेजी के साथ 5,945.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 65.13 अंकों की तेजी के साथ 19,478.67 पर … Read more

error: Content is protected !!