आर्थिक सर्वेक्षण : जीडीपी में प्रमुख 15 देशों में भारत शीर्ष पर

नई दिल्ली: 2001 से 2011 के बीच 11 वर्ष की अवधि में 15 शीर्ष देशों के बीच सेवा प्रदर्शन को लेकर की गई तुलना दर्शाती है कि सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) सेवाओं में 8.1 प्रतिशत के साथ भारत शीर्ष पर है। इन 15 शीर्ष देशों में ब्राजील, रूस, भारत और चीन सहित प्रमुख विकसित देश शामिल … Read more

बजट 2013 : इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव नहीं, अमीरों पर ज्यादा टैक्स

नई दिल्ली: यूपीए सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतिम बजट में वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन 2-5 लाख सालाना कमाने वालों को 2,000 रुपये की राहत दी है। इसके साथ ही, एक करोड़ रुपये की सालाना आय पर 10 प्रतिशत सरचार्ज लगाने की घोषणा भी की गई है। … Read more

बजट से पहले शेयर बाजार में उछाल

मुंबई: देश के शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.47 बजे 113.28 अंकों की तेजी के साथ 19265.69 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 27.50 अंकों की तेजी के साथ 5,824.40 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर … Read more

बजट : खेती के लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये अधिक कर्ज

नई दिल्ली: वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने वित्तवर्ष 2013-14 का बजट पेश करते हुए कृषि ऋण के लक्ष्य में 1.25 लाख करोड़ रुपये की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया। सरकार ने अगले वित्तवर्ष में सात लाख करोड़ रुपये का कृषि ऋण देने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विधेयक के क्रियान्वयन के लिए 10,000 … Read more

महिला सुरक्षा के लिए 1000 करोड़ रुपये के अंशदान से ‘निर्भया फंड’

नई दिल्ली: दिल्ली में चलती बस में पैरा-मेडिकल छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार और बाद में उसकी मौत तथा इससे देश भर में उपजे जनाक्रोश के परिप्रेक्ष्य में सरकार ने 1000 करोड रुपये के अंशदान से ‘निर्भया निधि’ बनाने का प्रस्ताव किया है। वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने लोकसभा में 2013-14 का आम बजट पेश करते हुए … Read more

बजट से निराश सेंसेक्स

मुंबई। बजट से निराश शेयर बाजार में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। इससे पहले बजट में आर्थिक सुधारों के लिए कदम उठाए जाने की संभावनाओं के बीच बाजारों ने बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ शुरुआत की थी। बजट पेश होने के दौरान शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव का दौर दिखाई दिया। संसद में … Read more

79 अंक बढ़कर खुला सेंसेक्स, रुपये में मजबूती

मुंबई। खुदरा निवेशकों तथा फंडों की लिवाली तथा एशियाई बाजार में मजबूती के रुख के बीच सेंसेक्स 79 अंक की बढ़त के साथ खुला। उधर, शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे मजबूत हुआ। 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार [बीएसई] का सेंसेक्स 0.42 फीसद यानि 79.18 अंक बढ़कर 19,094.32 पर पहुंच … Read more

रेल बजट सुधारपरक, प्रगतिशील है : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

नई दिल्ली: रेलमंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा आज पेश किए गए बजट को संतुलित, सिद्धांतपरक, वहन करने योग्य और सफर को आरामदेह बनाने वाला करार देते हुए सरकार ने कहा कि रेल बजट में आम आदमी की आकांक्षाओं का खास ध्यान रखा गया है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि पवन कुमार बंसल ने सेवा बढ़ाने … Read more

रजत गुप्ता को गोल्डमैन सैक्स को 62 लाख डॉलर चुकाने का निर्देश

न्यूयॉर्क: भारत में जन्मे गोल्डमैन सैक्स के पूर्व निदेशक रजत गुप्ता को उनके पूर्व नियोक्ता को 62 लाख डॉलर चुकाने का निर्देश दिया गया है। भेदिया कारोबार मामले की सुनवाई के लिए गोल्डमैन सैक्स को यह राशि खर्च करनी पड़ी है। गुप्ता (64) को कंपनी की गोपनीय बातें अपने दोस्त और कारोबारी सहयोगी गैलियन के संस्थापक … Read more

सेंसेक्स 350 अंक गिरकर 19 हजार से नीचे पहुंचा

मुम्बई: सेंसेक्स आज 350 अंक गिरकर 19 हजार से नीचे पहुंच गया वहीं निफ्टी कारोबार के दौरान 5, 750 से नीचे पहुंच गया। इससे पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल द्वारा आज लोकसभा में अपना पहला रेल बजट पेश किए जाने के दौरान रेल क्षेत्र की जरूरत को पूरा करने वाली कंपनियों के शेयर दबाव में रहे … Read more

रेल बजट : हो सकता है 24,600 करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली: रेलमंत्री पवन कुमा बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए कहा कि 31 मार्च को समाप्त हो रहे इस वित्त वर्ष में रेलवे को 24,600 करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है, जो पिछले वित्त वर्ष में 22,500 करोड़ रुपये था। बंसल ने कहा कि घाटा पिछले एक दशक में तेजी … Read more

error: Content is protected !!