सांवरलाल जाट के साथ अजमेर के साथ भी हुआ धोखा

देशभर में चली मोदी सुनामी लहर के चलते अजमेर सहित राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा की जीत के बाद अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा अजमेर में भी फलित होने की आशा थी। हो भी क्यों नहीं। राज्य मंत्रीमंडल में अजमेर का प्रतिनिधित्व करने वाले नसीराबाद विधायक प्रो. सांवरलाल जाट का केबीनेट मंत्री … Read more

मोदी से अजमेर को भी है बहुत उम्मीदें

केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के गठन के साथ ही अजमेर वासियों की उम्मीदें भी जाग गई हैं। राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा ने मिशन 25 को हासिल कर कड़ी से कड़ी को जोडऩे का काम किया है। केन्द्र और राज्य में दोनों जगह एक ही पार्टी की स्पष्ट बहुमत की सरकार … Read more

राजयोग से निर्दलीय पार्षद लेखराज बन गए सभापति

-सुमित सारस्वत- ब्यावर नगर परिषद सभापति पद पर पार्षद लेखराज कंवरिया ने पदभार ग्रहण कर लिया है। एक दिन पूर्व भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले निर्दलीय पार्षद लेखराज को राज्य सरकार ने सभापति नियुक्त किया है। निकाय विभाग के उप शासन सचिव सी.एस. बेनीवाल ने राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 50 सपठित … Read more

सचिन पर नसीराबाद से चुनाव लडऩे का दबाव

लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चार सीटों पर मौजूदा भाजपा विधायकों के जीतने के बाद अब जब प्रदेश कांग्रेस कमेटी में इन पर होने वाले उपचुनावों की रणनीति पर चर्चा हो रही है तो कुछ नेताओं की ओर से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट पर दबाव बनाया जा रहा है कि वे प्रदेश के जलदाय … Read more

सचिन के हारने से कुछ कांग्रेसी नेताओं के दिलों को मिली ठंडक

अजमेर के निवर्तमान सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के लोकसभा चुनाव हार जाने से जहां कई कांग्रेसियों को बड़ी मायूसी हुई है, वहीं कुछ ऐसे भी हैं, जिनके दिलों को ठंडक पहुंची है। जाहिर तौर पर इनमें पूर्व देहात जिला अध्यक्ष व अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी का नाम सबसे ऊपर है। … Read more

देखिए, किस विधायक का रहा कैसा परफोरमेंस

क्या देवनानी को मिलेगा सर्वाधिक बढ़त हासिल करने का फायदा? अब जब कि अजमेर संसदीय क्षेत्र के चुनाव परिणाम के विस्तृत आंकड़े आ चुके हैं, तो यह सवाल उठता है कि क्या अपने अजमेर उत्तर क्षेत्र में भाजपा को सर्वाधिक बढ़त दिलवाने वाले विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी को उसका फायदा मिलेगा? ज्ञात रहे कि राज्य … Read more

हारने के बाद सचिन पायलट की भूमिका क्या होगी?

अजमेर संसदीय क्षेत्र से हारने के साथ प्रदेश की सभी 25 सीटों पर कांग्रेस की करारी हार के बाद अब यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट की क्या भूमिका रहेगी? क्या उन्हीं के नेतृत्व में प्रदेश की कांग्रेस को नया अध्याय शुरू करने का मौका मिलेगा या फिर किसी और … Read more

क्या अजमेर के भी अच्छे दिन आएंगे?

देश भर में चली मोदी सुनामी लहर के चलते अजमेर सहित राजस्थान की सभी सीटों पर भाजपा की जीत के बाद अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा अजमेर में भी फलित होगा, इस पर हर अजमेर वासी की नजर है। समझा जा सकता है कि अजमेर के अच्छे दिन तभी आ सकते हैं, जबकि … Read more

राजस्थान में कौन से कांग्रेसी नेताओं के जीतने की संभावना?

अधिकतर समाचार चैनलों पर एग्जिट पोल में मोदी लहर से भाजपा वाली एनडीए सरकार बनती नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस को भारी नुकसान होता नजर आ रहा है। इसी प्रकार अधिसंख्य सर्वे यही खुलासा कर रहे हैं कि राजस्थान में भी मोदी लहर चली है और इसी के चलते भाजपा को कुल 25 में … Read more

पुरामहत्व का तो है ही केईएम

किंग एडवर्ड मेमोरियल के मालिकाना हक को लेकर वर्षों से चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस पर अभी जिला प्रशासन का कब्जा है, जबकि नगर निगम का कहना रहा है कि यह उसकी संपत्ति है। इसके पीछे उसका तर्क ये है कि उसने यह संपत्ति सराय के लिए लीज पर दी … Read more

राज बदल गया, मगर काज नहीं बदला

अरांई। प्रदेश में नई सरकार को सत्ता सुख भोगते हुए चार माह बीत जाने के बाद भी सरकारी कार्यालयों में काम करने के अंदाज की स्थिति जैसी की तैसी है। आम आदमी के काम काज ज्यों के त्यों अटके पडे है। न कोई सुनने वाला है न कोई समस्या समझने की जरूरत रख रहा है। … Read more

error: Content is protected !!