क्या कलंदर व झूलेलाल एक ही हैं?

जिस गीत दमा दम मस्त कलंदर को गा और सुन कर सिंधी ही नहीं, अन्य समुदाय के लोग भी झूम उठते है, उस पर यह सवाल बना हुआ है कि क्या कलंदर व सिंधियों के आराध्य देवता झूलेलाल एक ही हैं? पाकिस्तान की मशहूर गायिका रेश्मा व बांग्लादेश की रूना लैला की जुबान से थिरक … Read more

क्या सिंधियों के लिए इष्ट देव झूलेलाल की सवारी पल्ले का सेवन उचित है?

क्या सिंधियों का अपने इष्ट देव झूलेलाल जी की सवारी मछली यानि कि पल्ला का सेवन करना जायज है? यह सवाल इन दिनों समाज में चर्चा का विषय बना हुआ है। पल्ले का सेवन करने वालों पर तंज करने वालों का तर्क है कि भला कोई अपने ही इष्ट देव की सवारी को खाता है? … Read more

सिंधियों को अल्पसंख्यक का दर्जा मिल पाएगा?

हिंदुस्तान के बंटवारे के दौरान अपने हिंदू धर्म की रक्षा की खातिर भारत आए सिंधी हालांकि संख्या की दृष्टि से अल्पसंख्यक हैं, मगर क्या उन्हें कभी अल्पसंख्यक का दर्जा मिल पाएगा? हालांकि यह सवाल बहुत पुराना है, मगर हाल ही महामंडलेश्वर स्वामी श्री हंसराम जी महाराज के एक बयान से यह ज्वलंत हो उठा है। … Read more

चैट जीपीटी पर आंख मूंद कर यकीन नहीं कर सकते?

गूगल भी भांति चैट जीपीटी भी ज्ञान का भंडार है। इस प्लेटफार्म पर हुआ काम किसी चमत्कार से कम नहीं है। किसी भी विषय की जानकारी लें, बहुत सधी हुई भाषा में विस्तार से आपका ज्ञानवर्द्धन होता है। शब्द विन्यास और व्याख्या बेहतरीन होती है। एक बार मैने बहुत कसी हुई भाषा में कोई जानकारी … Read more

क्या शुभ मुहूर्त निकालना बेमानी है?

भारतीय संस्कृति में सभी कार्य शुभ मुहूर्त में ही करने की परंपरा है। ऐसा कार्य की सफलता के लिए किया जाता है। इसके प्रति लोगों में गहरी आस्था है। विवाह, भवन निर्माण, दुकान के उद्घाटन इत्यादि बड़े कार्यों में तो शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा ही जाता है, कई लोग छोटे-छोटे कार्य भी चोघडिय़ा … Read more

तीर्थराज पुष्कर की पवित्रता कैसे कायम रहेगी?

विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज पुष्कर के रखरखाव और विकास पर यद्यपि सरकार अपनी ओर से पूरा ध्यान दे रही है, बावजूद इसके यहां अनेकानेक समस्याएं सालों से कब्जा जमाए बैठी हैं, जिसके कारण यहां दूर-दराज से आने वाले तीर्थ यात्रियों को तो दिक्कत होती ही है, इसकी छवि भी खराब होती है। विशेष रूप से इसकी … Read more

क्या आदमी का क्लोन बनाया जा सकता है?

वैज्ञानिकों का मानना है कि आदमी का क्लोन बनाया तो जा सकता है, वर्तमान में तकनीकी रूप से इंसान का पूर्ण क्लोन बनाना संभव नहीं है। एक तो एक तो नैतिक व कानूनी बाधाओं के कारण मानव का क्लोन बनाने पर वैष्विक प्रतिबंध है। दूसरा क्लोनिंग अब तक इंसानों के लिए सफल या सुरक्षित साबित … Read more

गंगा नदी में नहाने से पाप धुल जाते हैं?

मान्यता है कि गंगा नदी में नहाने से पाप धुल जाते हैं। जो भी बुरे कर्म किए हैं, उनसे मुक्ति मिल जाती है। बेषक गंगा में नहाने से पुण्य तो मिल सकता है, नई उर्जा का संचार तो हो सकता है, मगर किए हुए कर्मों से मुक्ति कैसे मिल सकती है, जबकि सिद्धांत यह है … Read more

राजनेता बडा या अफसर?

अपुन के दिमाग में आया कि सत्ता की गाड़ी को दो ही पहिये चलाते हैं, राजनेता और प्रशासनिक अधिकारी। दोनों में से एक के बिना भी सरकार नहीं चल सकती। मगर सवाल ये उठता है कि इनमें से बड़ा कौन? दोनों में कौन ज्यादा जिम्मेदार है? आइये, जरा विस्तार से समझने की कोषिष करते हैंः- … Read more

जेनेरिक दवाओं की गुणवत्ता पर अब भी संशय क्यों?

राजस्थान में निःशुल्क जेनेरिक दवा योजना के प्रणेता डॉ समित शर्मा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर 13 वर्ष पूर्व राजस्थान राज्य के समस्त राजकीय चिकित्सा संस्थानो में आने वाले प्रत्येक रोगी के लिए जेनेरिक मेडिसिन के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत ’निशुल्क दवा योजना’ आरंभ करने के बारे में अपने फेसबुक अकाउंट पर उद्गार … Read more

क्या मृतात्मा तक भोजन पहुंचता है?

हिंदू धर्म में मान्यता है कि मनुष्य की मृत्यु हो जाने पर पुनर्जन्म होता है। अर्थात एक शरीर त्यागने के बाद आत्मा दूसरा शरीर ग्रहण करती है। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब हमारे किसी पूर्वज की आत्मा मत्योपरांत कहीं और, किसी और शरीर में होती है तो श्राद्ध के दौरान हम … Read more

error: Content is protected !!