राष्ट्रीय संकल्प दिवस 31 अक्टूबर को

अजमेर। शासन उपसचिव सामान्य प्रशासन राजीव जैन ने आदेश जारी कर इन्दिरा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर 31 अक्टूबर 2012 को राष्ट्रीय संकल्प दिवस मनाने एवं जिला मुख्यालयों में रैलियां आयोजित करने तथा राष्ट्रीय एवं देश भक्ति गीत और स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी के जीवन पर व्याख्यान आयोजित करने के लिए शिक्षा विभाग, … Read more

क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान का स्वर्ण जयंती समारोह

अजमेर। क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर का स्वर्ण जयंती समारोह कल 30 अक्टूबर को अपरान्ह 2 बजे संस्थान के सभागार में होगा । समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. परवीन सिंक्लेयर, निदेशक, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद तथा विशिष्ठ अतिथि कुलपति महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रो. रूपसिंह बारेठ होंगे।

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय नाट्य समारोह जवाहर रंगमंच पर

अजमेर। राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, प्रबुद्घ मंच नाट्यवृंद एवं नगर सुधार न्यास के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय नाट्य समारोह 30 अक्टूबर से जवाहर रंगमंच पर शुरू होने जा रहा है। संयोजक प्रबुद्घ मंच के महासचिव डॉ. अनन्त भटनागर ने बताया कि समारोह का शुभारंभ कल सायंकाल 6.30 बजे राजू कुमार द्वारा निर्देशित … Read more

नसीम ने विधायक कोष से 18 लाख 90 हजार की स्वीकृति जारी की

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने विधायक कोष से पुष्कर विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 18 लाख 90 हजार रूपये की स्वीकृति जारी की है। श्रीमती इंसाफ ने ग्राम कल्याणीपुरा में रूपा गुर्जर की ढाणी के पास हैंड पंप के लिए 60 हजार रूपये, भैरवाई से जाजोता रास्ते … Read more

शिक्षा राज्य मंत्री का कार्यक्रम

अजमेर। शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ 30 अक्टूबर को दोपहर ढाई बजे सूचना केन्द्र में आयोजित महात्मा गांधी जीवन दर्शन कार्यक्रम में शिरकत करेंगी । उनका इसी दिन सायं 4 बजे पुष्कर घाटी में मंडल स्तरीय राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाईड की प्रतियोगिता रैली (जम्बूरेट) के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के … Read more

बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक

अजमेर। जिला कलक्टर वैभव गालरिया 30 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में बीस सूत्री कार्यक्रम (द्वितीय स्तर समिति) की बैठक लेंगे।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अध्ययन के लिए असम के अधिकारी आयेंगे

अजमेर। ई-मित्र लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के अध्ययन के लिए असम सरकार के पांच वरिष्ठ अधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल आगामी 2 नवंबर को अजमेर आयेगा। असम सरकार के प्रमुख शासन सचिव प्रशासन सुधार विभाग श्री राजीव बोहरा के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का दल दो नवंबर को अपरान्ह अजमेर जिले  के विभिन्न … Read more

मध्यप्रदेश के अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अजमेर आयेंगे

अजमेर। मध्यप्रदेश के अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष अनवर मौहम्मद खान एवं सदस्य त्रिलोचन सिंह वासु एक नवंबर को प्रात: अजमेर आयेंगे। खान इसी दिन प्रात: 10 बजे दरगाह शरीफ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर अपरान्ह 12 बजे पुष्कर दर्शन को जायेंगे। दोपहर 3 बजे जिला प्रशासन द्वारा अल्प संख्यक समुदाय की चलाई जा … Read more

मोहर्रम की प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में बैठक 31 को

अजमेर। मोहर्रम की प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक 31 अक्टूबर को प्रात: साढ़े 11 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित होगी।

प्रशासन शहरों की ओर अभियान के लिए बैठक

अजमेर। आगामी माह से शुरू होने वाले प्रशासन शहरों की ओर अभियान के संबंध में जिला कलक्टर वैभव गालरिया 30 अक्टूबर को अपरान्ह 3 बजे कलेक्ट्रेट के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेंगे।

error: Content is protected !!