जिला आयोजना समिति की बैठक 9 अगस्त को

अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाड़ा की अध्यक्षता में आगामी 9 अगस्त को दोपहर सवा बारह बजे जिला परिषद सभागार में जिला आयोजना समिति की बैठक आयोजित की गई है।

स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या हेतु मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर। जिला मजिस्ट्रेट श्री वैभव गालरिया ने स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के अवसर पर जवाहर रंगमंच पर कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त कलक्टर द्वितीय श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री 5 को अजमेर में

अजमेर । केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती कृष्णा तीरथ 5 अगस्त को प्रात: साढ़े 11 बजे अजमेर आयेंगी और यहां ख्वाजा साहब की दरगाह की $िजयारत करने के पश्चात् महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ आंगनवाड़ी केन्द्रों के संबंध में चर्चा करेंगी।

महिलाओं पर अत्याचार संबंधी बैठक 7 अगस्त को

अजमेर। महिलाओं पर अत्याचार संबंधी एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005 के तहत दर्ज प्रकरणों की समीक्षा हेतु 7 अगस्त को सायंकाल 5 बजे कलेक्टे्रट के समिति कक्ष में बैठक आयोजित की गई है।

राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्रों का शिलान्यास पांच को

अजमेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2012-13 के अनुरूप आगामी पांच अगस्त को कलेक्टे्रट एवं जिला परिषद परिसर में भारत रत्न राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्रों का शिलान्यास किया जायेगा। प्रत्येक सेवा केन्द्र पर 50-50 लाख रूपये की राशि व्यय होगी। इन दोनों स्थानों पर अजमेर जिले की प्रभारी एवं राज्य की वन, … Read more

स्वामी ग्रुप व सांई बाबा मंदिर का प्रतिभा सम्मान 4 को

अजमेर। स्वामी ग्रुप और सांई बाबा मन्दिर ट्रस्ट की ओर से हर साल की तरह इस साल भी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 4 अगस्त को किया जायेगा। समारोह में मुख्य अतिथि एमडीएस यूनिवर्सिटी के हैड डीन प्रोफेसर बी पी सारस्वत, विशिष्ठ अतिथि लॉयंस क्लब 323 ई टू के पूर्व संभागीय अध्यक्ष और समाजसेवी नवीन … Read more

विधि महाविद्यालय के परिणाम घोषित करने की मांग

अजमेर। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष वाजिद खान ने विधि महाविद्यालय के विधि प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम को जल्द घोषित करने की मांग की है। खान ने बताया कि छात्र संघ चुनाव 18 अगस्त को होने जा रहे है और अभी तक परिणाम घोषित नहीं हुआ है, जिसके आधार पर 9 अगस्त तक जिन … Read more

केकड़ी विद्यार्थी परिषद ने मनाया रक्षाबंधन पर्व

केकड़ी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बुधवार को राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में छात्र नेता रामराज चौधरी के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के छात्रों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा व छात्रों को उनकी समस्याओं के लिये सहयोग करने तथा सदैव छात्रहित में कार्य करने का संकल्प … Read more

अभाविप के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां

केकड़ी,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बिजयनगर में संपन्न जिला अभ्यास वर्ग में केकड़ी निवासी दिनेश वैष्णव को अजमेर जिला महाविद्यालय प्रमुख मनोनीत किया गया हैं। इसके साथ ही संगठन के जिला प्रमुख मनौज सैनी व जिला संयोजक अभिषेक पारीक ने केकड़ी तहसील संयोजक के पद पर भरत सिंह राजावात व तहसील सहसंयोजक पद पर सुरेन्द्र … Read more

संसदीय सचिव कुमावत का कार्यक्रम

अजमेर। संसदीय सचिव ब्रह्मदेव कुमावत 4 अगस्त को सांय बान्दनवाड़ा से संस्थान कर सांय आसपुर जायेंगे। वहां एक समारोह में भाग लेकर 5 अगस्त को डूंगरपुर जायेंगे जहां कलेक्ट्रेट में जनसुविधा भवन के शिलान्यास समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लेकर इसी दिन अपरान्ह साढ़े तीन बजे डूंगरपुर से प्रस्थान कर रात्रि बान्दनवाड़ा पहुंचेंगे।

मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा 3 को केकड़ी आयेंगे

अजमेर। सरकारी मुख्य सचेतक डॉ. रघु शर्मा 3 अगस्त को सांय 4 बजे केकड़ी आयेंगे। उनका यहां माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर सांय साढे छ: बजे सरवाड़ में गणेश मन्दिर में आयोजित समारोह में भाग लेकर सांय 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

error: Content is protected !!