कतई मंजूर नहीं अंतरजातीय, सगोत्रीय विवाह: खाप

सर्वखाप चौधरियों ने साफ कहा कि अंतरजातीय व सगोत्रीय विवाह कतई मंजूर नहीं है। परंपरा व संस्कृति को बचाने के लिए खाप के फैसलों को कानूनी मान्यता मिलनी चाहिए। पंचायत में सर्वसम्मति से लिए गए फैसलों पर 14 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट में तर्क के साथ मजबूत दलील रखी जाएगी। शनिवार को उत्तर प्रदेश में … Read more

शोहदे से परेशान किशोरी ने किया आत्मदाह

शोहदों की काली करतूत ने एक और लड़की की जान ले ली। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिला के सरैया गांव में शुक्रवार रात पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ व शादी का दबाव बनाने से परेशान किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक, उसके माता-पिता व अन्य परिजनों के खिलाफ … Read more

मां से छेड़छाड़, बेटी के अपहरण की कोशिश

जम्मू से दिल्ली जा रही पूजा एक्सप्रेस में एक फौजी ने महिला यात्री से छेड़छाड़ और विरोध करने पर उसकी पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण की कोशिश की। रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। दिल्ली का एक परिवार पूजा एक्सप्रेस में जम्मू से … Read more

‘मोदी पीएम होते तो 24 घंटे के भीतर पाक से लेते बदला’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी यदि देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तानी सैनिकों की सीमा पर की गई बर्बर कार्रवाई का 24 घंटे के अंदर बदला ले लिया जाता। बिहार के बांका जिले में पत्रकारों से बातचीत में … Read more

गडकरी पर गिरी आयकर की गाज

दोबारा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की तैयारी कर रहे नितिन गडकरी पर आयकर विभाग ने समन भेजकर गाज गिरा दी है। विभाग ने गडकरी और उनकी कुछ कंपनियों के खिलाफ कर चोरी की जांच के मामले में उन्हें समन भेजा है। आयकर विभाग के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि गडकरी को व्यक्तिगत रूप से … Read more

बेटी को जन्म देने पर पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक व्यक्ति द्वारा बेटी को जन्म देने पर पत्नी की हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़लात कर रही है। जानकारी के मुताबिक रोनापा क्षेत्र के चंदपत्ती गांव के नसीर अहमद की तीस … Read more

घर-घर शौचालय हों तो कम होंगे दुष्कर्म: जयराम रमेश

अपने बयानों से कई बार मुसीबत मोल ले चुके केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने एक बार फिर विवादास्पद बयान देकर नई बहस को जन्म दे दिया है। दिल्ली गैंगरेप के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चल रही बहस के बीच रमेश ने कहा है कि गांवों में घर-घर में यदि शौचालय हों … Read more

उर्वशी ढोलकिया बनीं ‘बिग बॉस’

‘बिग बॉस’ के छठे सीजन में एक बार फिर महिला के नाम का डंका बजा। उर्वशी ढोलकिया ने छठे सीजन का खिताब जीत लिया। लोनावाला स्थित ‘बिग बॉस 6’ के सेट पर शनिवार को शो के होस्ट सलमान खान ने उनकी जीत की घोषणा की। उनसे पहले पिछले सीजन में जूही परमार और चौथे सीजन … Read more

पाक ने फिर की सीमा पर फायरिंग, भारत के तेवर सख्त

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार सीमापार से गोलीबारी कर युद्ध विराम का उल्लंघन कर रहा है। शनिवार रात करीब नौ बजे पाकिस्तान ने फिर कृष्णा घाटी सेक्टर में कई भारतीय चौकियों पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारत ने भी इसका करार जवाब दिया। हालांकि सेना ने पाक गोलीबारी की … Read more

दिल्ली मेट्रो में 25 फीसदी महिला सीआईएसएफ कर्मी होंगी तैनात

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के थानों में अधिक महिला स्टाफ तैनात करने की सरकार की घोषणा के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने तय किया है कि दिल्ली मेट्रो में भी महिला जवानों की संख्या बढ़ायी जाएगी। सीआईएसएफ के प्रमुख राजीव ने बताया कि हमने अपने महिला कर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। … Read more

सालभर मनेगी विवेकानंद की जयंती

विश्व को अध्यात्म का पाठ पढ़ाने वाले स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती शनिवार से पूरे साल तक भारत में मनाई जाएगी। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी इसका उद्घाटन करेंगे। इसके तहत अलग-अलग माध्यमों के जरिए विवेकानंद के विचारों को प्रचारित-प्रसारित किया जाएगा। साथ ही शिकागो के उस ऐतिहासिक स्थल पर स्वामी विवेकानंद की … Read more

error: Content is protected !!