पगडंडियों से विधानसभा का पहूंचने के लिए मशक्कत

election 2013-एम. इमरान टाक- सरवाड़। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी मुकाबले में यैन केन प्रकारेण सत्ता सुख हासिल करने के लिए नेताओ में जबरदस्त मेहनत मशक्क्त की होड़ मची हुई है। सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपनी मेहनत को जीत के पाले में डालने में मशगूल है। सभी नेता विधानसभा पहूंचने की ख्वाहीश के चलतेे हार्ड तोड़ मेहनत करने से भी जी नही चुरा रहे है। ईद के चांद की तरह नजर आने वाले नेताओं ने चुनावी दंगल में दंड पेलना शुरू कर दिया है। दंड पेलने से मतलब है कि एयरकण्डीशन मे रहने वाले नेताओं को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक गांवो-गांवो के उबड़-खाबड़ रास्तों, सकरी गलियों, गन्दी नालीयों और उड़ती धूल में एलर्जी होने के बावजूद आंख मूंदकर खाक छानना दंड पेलने के बराबर ही पड़ता है। सभी नेता फिल्हाल बड़े शहरों केकड़ी, सरवाड़, सांवर को अपने शागिर्दो के भरोसे छोड़ गांवो में धूल फांकने को मजबूर है और मजबूर हो भी क्यों नही भारत की आधी से ज्यादा आबादी गांवो में जो रहती है। अपना भारत देश गांवो की वजह से ही अधिक पहचाना जाता है। जब भी हमारे देश में विदेशी आते है वो भी गांवो की ओर ही रूख करते है। यानि हमारी संस्कृति हमारी विरासत मतलब आधा भारत गांवो में है। हमारी संस्कृति के करीब और विधानसभा पहूंचने का रास्ता गांवो की पगडंडी से होकर ही निकलता है। खास बात ये है कि हमारे केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ रहे प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, भाजपा और एनसीपी के नेताओं को यह बात विशेष तौर पर मालूम है तभी तो शहरों को छोड़ फिलहाल गांवो की उबड़-खाबड़ गलियों में सुबह -शाम का खाना पचाने में लगे हुए है। वहीं गांवो में इन दिनों मेलों सा माहौल बना हुआ है। एक ग्रामीण ने बताया कि हमारे गांव में सुबह से शाम तक कभी कांग्रेस कभी भाजपा और एनसीपी की गाड़ियां दोड़ती नजर आ रही है। कभी कांग्रेस के नेता तो कभी भाजपा और कभी एनसीपी के नेताओं ने देवरे धोकने का काम युद्वस्तर पर शुरू किया हुआ हैं। उसने बताया कि इससे गांव के बुजूर्गो को जिनका मन बुढ़ापे की वजह से नही लगता है और दिन काटने के लिए इधर-उधर भटकते रहते है उनके आजकल मजे है। उनका टाईमपास हो रहा है। सभी नेता उनके आगे नतमस्तक है, इससे उनकी बिमारी हालत में भी हैरतअंगेज फर्क देखा गया है। यानि कहा जा सकता है कि पावर आदमी को ताउम्र जवान बनाए रखा सकता है और बुढ़ापे में जवानी जैसी फूर्ती भी दे सकता है। वहीं शहरी और ग्रामीण जनता विधानसभा चुनाव को लेकर अपने कयास लगाने में मशगूल नजर आ रही हैं। लोग गली, मौहल्लो, चौपालों, होटलों, चाय की थड़ियों, पान की दुकानों पर जबरदस्त मंथन करने में लगे है।
पूर्व चेयरमेन राठोड़ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
सरवाड़। शहर के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और भाजपा नेता शंकरसिंह राठोड़ शनिवार देर रात होटल जोधाणा पैलेस में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए। राठोड़ को कांग्रेस प्रत्याशी डा. रघु शर्मा ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में डा. रघु शर्मा ने कहा कि उन्होने अपने कार्यकाल में क्षेत्र में एतिहासिक विकास कार्य की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओ से एकजुट होकर कमर कसने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व चेयरमेन और कांग्रेस में शामिल हुए शंकरसिंह राठोड़ ने डा. शर्मा को विकास पुरूष बताया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष शमसुददीन कुरेशी, रामलाल कीर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष अतीक तंवर, इब्राहीम हरसौरी, इदरीस हरसौरी, खबीर सूमरा, राजू डोडिया ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमेन कय्यूम टांक, रामस्वरूप प्रजापत, मजीद कुरेशी, बाबू ठेकेदार, सद्दीक अगवान, मकबूल कुरेशी, फारूख टेलर, पुष्पेंद्र सिंह, लाला अंसारी, हाजी रशीद गुर्राक, मजीद गुर्राक, शाहरूख तंवर सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन पार्षद मजीद कुरेशी ने किया।
माली समाज ने गुड़ से तोला
कांग्रेस प्रत्याशी डा. रघु शर्मा को खिरियां गेट स्थित माली मोहल्ले में माली समाज ने गुड़ से तोला। इस अवसर पर माली समाज ओर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मोजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी गौतम ने किया दौरा
सरवाड़। केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न गौतम ने कई गांवो का दौरा कर कांग्रेस सरकार की विफलताओं को बताते हुए राज्य में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकार बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होने अपने समर्थको के साथ ग्राम ताजुपरा, जगपुरा, सुरजपुरा, प्रतापपुरा, छापरी, गुन्दाली, अरणिया, चकवा, चकवी, भगवापुरा सहित कई गांवो का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ नगरपालिका चेयरमेन दुर्गालाल माली, पार्षद भागचंद गुर्जर, पार्षद ओमप्रकाश सोनी, पार्षद नवीन सोनी, पार्षद प्यारेलाल खटीक, कालू ठेकेदार सहित कई भाजपा कार्यकर्ता थे।

error: Content is protected !!