भाजपा बोर्ड ने किया तेजा मेला कार्ड से भाजपा अध्यक्ष को बेदखल

सत्ता ने संगठन को किया बेदखल, तेजा मेला कार्ड मे नही दी तरजीह
01 copyब्यावर, (हेमन्त शाहू)। शहर मे पिछले कई वर्षो से बिना किसी राजनैतिक, सामाजिक एवं भेदभाव रहित तेजा मेला की तैयारियो का आयोजन होता रहा है। लेकिन इस बार मेले का निमंत्रण देने वाले कार्डो मे, सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी के सत्ताधारियो ने अपने अहंकार का खुलकर प्रदर्शन किया है। जिस पार्टी के बैनर तले चुनाव जीत कर सत्तासीन हुए जन प्रतिनिधियो ने भाजपा, भाजयुमो के अध्यक्षो का कार्ड मे नाम उडाकर पार्टी की अन्दरुनी फुट को जग जाहिर कर दिया है। पुर्व मे हुए तेजा मेले के आयोजन मे सभी राजनैतिक दलो व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियो को निमंत्रण पत्र मे तरजीह दी जाती रही र्है। इस बार मेले के पुर्व बांटे गए निमंत्रण पत्र मे भाजपा जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, मंडल अध्यक्ष मुरली तिलोकानी, भाजयुमो अध्यक्ष मनीष बुरड, भाजपा पार्षद प्रभारी एवं भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रिखबचन्द खटौड, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा प्रीती शर्मा सहित कई नामो पर तलवार चलाकर कुछ मनचले नेताओ ने आपसी फुट को उजागर कर दिया है। पार्षद प्रभारी रिखब खटौड ने भाजपा बोर्ड के प्रथम तेजा मेले आयोजन को लेकर मेले मे होने वाली प्रतियोगिताओ मे विजयी प्रतिभागियो को चांदी के सिक्के देने की घोषणा की है। अब देखना यह है कि अपना नाम नही आने से नाराज खटौड अपना रोल किस तरह अदा करते है। सभापति बबीता चौंहान, उपसभापति सुनील मुन्दडा, मेला संयोजक विनोद खाटवा सहित भाजपा के कई पार्षदो की मौजुदगी मे निमंत्रण पत्र की तैयार करने को लेकर विचार हुआ होगा। फिर आखिर क्या वजह या खुन्नस रह गई कि संगठन के आका का नाम नजर अंदाज कर गए। अब देखना यह है कि कुछ विशेष लोगो के कार्ड से नाम नदारद होने के बाद अन्दर से गुस्साये हुए भाजपा पदाधिकारी क्या गुल खिलाते है।

error: Content is protected !!