अब भी चौपालों औऱ यारो की महफ़िल में मिलते है डिप्टी मेयर नीरज जैन

शहर के बेबाक औऱ निर्भीक भाजपा नेता नीरज जैन भले ही अजमेर नगर निगम के डिप्टी मेयर बन गए हो। मगर आज भी इनके जीने और अपनों के बीच जाने की शैली नहीं बदली है। यदि आपको मर्यादित डिप्टी मेयर से मिलना हो तो वह नगर निगम में अपने चेम्बर में ही मिलेंगे। *बाकी बेबाक, यारबाज औऱ दबंग नीरज जैन को आप शहर की चौपालों, यारों की महफ़िल, बस स्टैंड के निहाल पान (छन्नू भैय्या) या अपनो की खुशी-गम में देख सकते है।*
*नीरज जी का भाजपा के मित्रों में तो यारबाजी है ही, मगर जब यह पूर्व पार्षद समीर जी शर्मा , सुदर्शन जी शर्मा, अनिल जी कोठारी जैसे कॉंग्रेसी मित्रों के साथ बस स्टैंड पर पान पार्टी में मिलना होता था तब डेढ-दो बजना मामूली बात होती थी।* चाय/कॉफी की चुस्कियों पर कई मुद्दे लंबी चर्चा के बाद भी पूरे नहीं होते।
जैन के पास एबीवीपी के प्रदेश मंत्री, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा राजस्थान का मीडिया के संयोजन करने,लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा, केंद्रीय मंत्री एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर की तिरंगा यात्रा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विवेकानंद युवा विकास यात्रा , वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने अनुभव भी है।
3 बार पार्षद के बाद महज 1 वोट से चुनाव जीतकर डिप्टी मेयर के पद पर आए जैन किस्मत के तो धनी है ही, साथ ही एक जागरूक, सक्रिय जनप्रतिनिधि भी है, जो शहर के दर्द और नज्ब को समझते है। इनके पास युवाओं की एक लंबी टीम भी है।
*राजनीति और पत्रकारिकता अपनी जगह है। यदा कदा कई मुद्दों पर हमारी तीखी बहस भी होती है। तर्क-वितर्क खत्म होने के बाद हम वापस भाई ही होते है।*

गिरीश दाधीच,पत्रकार, दैनिक भास्कर

error: Content is protected !!