रामचंद्र चौधरी ने अपना पत्ता खोला

पिछले काफी समय से कांग्रेस में सक्रिय अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने आखिर अपना पत्ता खोल दिया है। अब तक यही माना जाता था कि वे लोकसभा चुनाव लडने के इच्छुक हैं और विधानसभा चुनाव में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। लेकिन अब उन्होंने मंषा जाहिर कर दी है। विधानसभा चुनाव के संदर्भ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अजमेर लोकसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह परमार के अजमेर आगमन पर चौधरी ने पुष्कर विधानसभा सीट के अतिरिक्त मसूदा से कांग्रेस प्रत्याशी हेतु दावेदारी प्रस्तुत कर दी। षक्ति प्रदर्षन के रूप में वे सरस डेयरी के डायरेक्टर्स और कांग्रेस पदाधिकारियों को साथ लाए। सब जानते हैं कि षक्ति प्रदर्षन उनके लिए चुटकी का खेल है। खैर, इन दिनों वे राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राठौड के साथ ही दिखाई देते हैं। जैसे ही उन्होंने पुश्कर से दावेदारी पेष की, यह स्पश्ट हो गया है कि राठौड ने अब पुश्कर से मन पूरी तरह से हटा लिया है और अजमेर उत्तर से ही दावेदारी रखेंगे। उनकी तरफ से बाकायदा दावेदारी पेष भी करवाई गई है। हालांकि पुश्कर को कभी जाट बहुल सीट नहीं माना गया, लेकिन हो सकता है राठौड ने चौधरी को पुश्कर पर अपनी पकड का फायदा दिलवाने का वादा किया हो। इसी के साथ यह भी सवाल उठ रहा है कि चौधरी पुश्कर से टिकट हासिल करने में कामयाब हो जाते हैं तो पूर्व षिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ का क्या होगा? जानकारी है कि इस बार कांग्रेस पुष्कर से किसी मुस्लिम को चुनाव मैदान में उतारने के मूड में नहीं है, क्योंकि तीर्थराज के नाम पर वहां इस बार वोटों का धु्रवीकरण होने की आषंका है। ऐसे में नसीम को मूसदा सीट का विकल्प दिया जा सकता है। चौधरी ने मसूदा का विकल्प इसलिए ही दिया है कि अगर नसीम अख्तर पुश्कर पर ही अड जाती हैं तो वे मसूदा से चुनाव लडने को राजी हैं।

error: Content is protected !!