दबंग भाजपा नेत्री भारती श्रीवास्तव ने भी की टिकट की दावेदारी

भाजपा की अजमेर शहर महिला मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद व नारीशाला अजमेर संभाग की पूर्व चेयरमैन दबंग नेत्री श्रीमती भारती श्रीवास्वत ने भी अजमेर संसदीय सीट पर भाजपा टिकट की दावेदारी पेश की है। उनका नाम भाजपा की आकांक्षी सूची में शामिल है। कम लोगों को ही पता होगा कि वे डॉ सूर्यदेव शर्मा की पोती हैं, जो जाने माने स्वाधीनता सेनानी थे। उन्होंने चंद्रषेखर आजाद, भगत सिंह व अर्जुन लाल सेठी के साथ काम किया। उन्होंने कई किताबें लिखीं, जो आर्य समाज में पढाई जाती हैं। आर्य वीर दल की स्थापना उन्होंने ही की थी। ब्राह्मण परिवार में जन्मी श्रीमती श्रीवास्तव ने कायस्थ समाज के राजेश श्रीवास्तव से विवाह किया। भाजपा संगठन में अनेक पदों पर रह चुकी है। और चुनाव प्रबंधन, रैली-धरना सहित अनेक दायित्वों का निर्वहन कर चुकी हैं। वे स्वयं तो पार्षद बनी हीं, उनके प्रभाव से उनकी पुत्री भी पार्षद चुनी गईं। वे सुपरिचित जुझारू नेत्री के रूप में जानी जाती हैं। किसी भी फरियादी का फोन आ जाए, वे तुरंत मौके पर पहुंच जाती हैं और अधिकारियों से बेधडक मिलती हैं। इसी कारण लोकप्रिय हैं। लव जेहाद में फंसी कई लडकियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचा चुकी हैं। उनका दावा है कि ब्राह्मण समाज सहित सभी समाजों का उन्हें समर्थन हासिल है।

error: Content is protected !!