यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

विकास कुमार गुप्ता
विकास कुमार गुप्ता
देश में उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर माहौल गर्म है। शायद इसी को लेकर नरेन्द्र मोदी ने इस बार दशहरा लखनऊ में मनाया। एक तरफ समाजवादी पार्टी पिछली बार के लैपटाॅप की तरह इस बार स्मार्ट फोन दे रही है। चुनाव बाद सत्ता में आने के लिए कांग्रेस के खेमे ने प्रशान्त किशोर का दामन थाम लिया है। यह वहीं प्रशान्त किशोर है जिनकी मदद से कांग्रेस उसके बाद बीजेपी और बिहार में महागठबंधन सत्ता प्राप्त कर चुके है। बताते चले कि प्रशान्त किशोर राजनीतिक रणनीतिकार है और वो पहले युएनओ के कार्यक्रमों की रणनीति भी बना चुके है। इस बार कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वे कम्पेनिंग कर रहे हैं। 27 साल युपी बेहाल और देवरिया से दिल्ली किसान यात्रा का मोर्चा राजबब्बर, राहुल गांधी से लेकर शीला दीक्षित समेत तमाम कांग्रेसी नेता मोर्चा संभाले हैं। कांग्रेस के कम्पेनिंग में जहां सपा, बसपा, बीजेपी समेत अन्य पार्टियों की सोशल मीडिया में जो खिल्ली उड़ाई जा रही है उसके जवाब में अन्य पार्टिया भी कांग्रेस के नेताओं समेत अन्य पार्टियों के नेताओं की पूर्व में दिये गये बयानों समेत अन्य मामलों को उठाकर कांग्रेस की पोल खोलने में लगे है।
1. यूपी के लोग भिखारी होते हैं- (राहुल गाँधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष) 2. पंजाब के 70 फिसदी लोग नशेड़ी होते हैं, (राहुल गाँधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष) 3. 90ः बलात्कार तो लड़की की मर्जी से होते हैं, धरम वीर गोयत (हरयाणा कांग्रेस, कांग्रेस प्रवक्ता) 4. बीवी पुरानी हों जाये तो मजा नहीं आतादृ(श्रीप्रकाश जैसवाल, कोयला मंत्री कांग्रेस) 5. महंगाई अच्छी है, ये तो ऐसे ही बढ़ेगीदृ(पी चिदंबरम कांग्रेस) 6. बलात्कार तो हर जगह होता है, (रेणुका चैधरी, कांग्रेस) 7. सोनिया जी कहेंगी तो झाड़ू भी लगाउँग- (भक्त चरणदास, कांग्रेस) 8. पाकिस्तान के हिंदुओं को अपने ऊपर हों रहे अत्याचार के सबूत देने होंगे, (सुशील शिंदे, कांग्रेस) 9. मैं सोनिया जी के लिए जान तक दे दूँगा, (सलमान खुर्शीद, कांग्रेस) 10. बोफोर्स की ही तरह कोयला घोटाला भी जनता भूल जायेगी, (सुशील शिंदे, कांग्रेस) 11. हमारे सैनिकों को पाकिस्तान की सेना ने नहीं बल्कि उनकी वर्दियों में आतंकवादियों ने मारा है- (एके एंटनी, कांग्रेस) 12. पुलिस और सेना के लोग मरने के लिए ही होते हैं, (भीम सिंह कांग्रेस) 13. पीने के लिए पानी नहीं है तो क्या बांधों में पेशाब कर के ला दूं- (अजीत पवार, कांग्रेस) 14. महंगाई ज्यादा सोना खरीदने की वजह से बढ़ रही है, (पी चिदंबरम, कांग्रेस) 15. पुलिस अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को बेवजह परेशान ना करे-(सुशिल शिंदे, कांग्रेस) 16. पैसे पेड़ पर नहीं लगते, (मनमोहन सिंह, कांग्रेस) 17. हमारे पास कोई जादू की छड़ी नहीं है, जिससे महंगाई पर काबू किया जाये, (मनमोहन सिंह, कांग्रेस) 18. गरीबी सिर्फ दिमाग का वहम है, (राहुल गाँधी, कांग्रेस) 18. इस देश को हिन्दुओ से ज्यादा खतरा है, (राहुल गाँधी) 20. बटाला हाउस में आतंकवादियों के मरने पर सोनिया जी बहुत रोयीं थीं- (सलमान खुर्शीद, कांग्रेस) 21. सत्ता जहर है और माँ मेरे कमरे में आके रात में रोयीं थी- (राहुल गाँधी, कांग्रेस) 22. देश के संसाधनों पे पहला हक मुसलमानों का है- (मनमोहन सिंह, कांग्रेस) 23. भारत को आरएसएस से ज्यादा खतरा है न कि इस्लामिक आतंकवाद से- (दिग्विजय सिंह, कांग्रेस) 24- केवल मुस्लिम लड़की ही हमारी बेटीयां हैं- (अखिलेष यादव, सपा) 25- इसरत जहाँ मेरी बेटी है- (नितीश कुमार) 26. ओसामा जी- (दिग्विजय सिंह, कांग्रेस) 27. श्री सईद साहब- (सुशिल शिंदे, कांग्रेस) 28. राम एक कल्पना है (कांग्रेस) 29. भगवा और तिलक को देख कर गुस्सा आता है- (मणी शंकर अय्यर, कांग्रेस) 30. मैं हिन्दू नही हूँ- (मनीष तिवारी, कांग्रेस) 31. क्या टंच माल है। (दिग्विजय सिंह, कांग्रेस) 32. पाँच रुपये में गरीवों को भरपेट भोजन मिल जाता है महँगाई कहाँ है- (राज बबर, कांग्रेस) 33. गरीबी एक सोच है मानसिक बीमारी है- (राहुल गांधी, कांग्रेस) 34. रामायण एक कहानी है राम कभी पैदा नहीं लिए और राम सेतु राम ने नहीं बनाया (कांग्रेस) 35. राम एक पियक्कड़ थे-(करुणा निधि, कांग्रेस) 36. जो लोग मंदिर जाते है लड़की छेड़ते है- (राहुल गांधी, कांग्रेस)
27 साल यूपी बेहाल नाम से शुरु किये फेसबुक पेज पर कांग्रेस बीजेपी, सपा, बसपा समेत अन्य पार्टियों पोल खोलने में लगी है।
जिसमें कांग्रेस द्वारा कहा गया है कि 1़ युपीए सरकार के द्वारा 2008 में लांच किया एनएसडीसी को बदलकर बीजेपी सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल किया योजना कर दिया। 2. मोदी जी दशहरा पर असम आइये। मोदी जी नहीं उड़ीसा आइये। वहाँ भी चुनाव है क्या? साल 2008 में ई-गर्वनेन्स प्लान भारतीय ब्राॅडबैण्ड मिशन योजना शुरु की थी जिसको मोदी सरकार ने नाम बदलकर अपनी उपलब्धी बताई। 3. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के प्रोग्राम में बंटे नकली नोट। 4. 2 साल से 2 अक्टूबर को झाड़ू पकड़ कर फोटो खिचवाते है, आप फोटो में देख सकते हैं, झाड़ू भी उल्टी पकड़ते है। उससे क्या हिन्दुस्तान साफ होगा-राहुल गांधी 5. गुम हुआ विकास, जुमलों की किसी गुफा में, स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत बनाए गये 29 प्रतिशत शौचालय मौजूद ही नहीं है, जबकि 36 प्रतिशत है व्यर्थ। 6. इंकम डिक्लेरेशन स्कीम के अन्तर्गत गुंडा, ड्रग स्मगलर, भ्रष्ट 45 प्रतिशत जमा करिये और अब दिखिये इमानदार नागरिक। 7. हमने आधार दिया ताकि गरीबों को डायरेक्ट पैसा मिले। मोदी जी ने उसे साइड करके 10-15 उद्योगपतियों को डायरेक्ट पैसा ट्रांसफर कर दिया।-राहुल गांधी 8. अमित शाह का बंसल सुसाईड केस में नाम क्यों और वो देखो, हमारी फौज ने पाकिस्तान को धो डाला। जैसे तमाम पोस्ट और कार्टूून डाले गये है।
कांग्रेस सपा पर भी पलटवार कर रही है। जिसमें 1. मैनपुरी: रेप पीड़िता के साथ हुआ अभद्र व्यवहार, काटने पड़े तीन जिलों चक्कर, नौ दिन बाद हुआ मेडिकल। 2. सत्ता है इनके लिए शतरंज का खेल, नेताजी चलें अपने मन की चाल. भैय्याजी हैं केवल दिखाने के राजा, आजम खान जैसे प्यादे करें जनता का बुरा हाल! 3. ये चाहते हैं, मेट्रो-मेट्रो चिल्लाकर वोट मिल जाएँ ताकि न देनी पड़े जनता को सुविधाएँ…4. हाईकोर्ट-अरे थोड़ी शर्म करो! हमारे ही 2 वकीलों की डेंगू से मौत हो चुकी है। सरकार-हमारी रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ में डेंगू से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई है। 5. उत्तर प्रदेश के कानपुर में हथियारबंद गैंग ने किया 3 रेल गाड़ियों पर हमला, यात्रियों को लूटा। 6. यूपीः टोल टैक्स मांगा तो दबंगों ने की जमकर पिटाई। 7. हत्या, अपहरण, वसूली है इनके बाएँ हाथ का खेल. पिताजी हैं हत्यारे, पहुंचे हुए हैं जेल. चाचाजी की पसंद है ऐसा अयोग्य उम्मीदवार. नहीं सहेगी जनता और लेगी बदला इस बार!
बसपा पर भी कांग्रेस का पलटवार जारी है। 1. माया देवी की रैली मची भगदड़ 2 लोगों की मौत कई हुये घायल। पर बेफिक्र माया ने पहले अपना भाषण निपटाया 2. माया जी निकलीं करने को रैली, भीड़ जुटाने को बांट रहीं नोटों की थैली. 3. मायावती जी और समाजवादी पार्टी ने छोटे क्रशर खत्म करके शुगर मिल की मोनोपॉली खड़ी कर दी.- राहुल गाँधी. 4. देश की शान हुआ बसपा के हाथों लाचार. बहनजी के भ्रष्ट इरादों ने ताज पे किया वार ! पर्यटक सुविधाओं की उन्नति के बहाने हड़पे जनता के 175 करोड़। 5. भ्रष्ट बहनजी द्वारा किए गए अरबों घोटालों में से एक! राष्ट्रीय ग्रामीण मिशन के नाम पर खायें जनता के 10000 करोण। सब मोह-माया का खेल है।
अभी चुनाव होने में समय लेकिन एक दूसरे पर कीचड़ उछालने की गति धीरे धीरे तेज होती जा रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों की माने तो इस बार किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने वाला। गठबंधन की सरकार बन सकती है। ऐसे में अगर गठबंधन हुआ तो सपा कांग्रेस की सरकार बनने आसार दिख रहे है। लेकिन जो कुछ प्रतिशत बुद्धिजीवी है ये जातिगत जनसंख्या के अनुपात को नजरअंदाज कर रहे है। ये भूल रहे है मोदी जी के लाख प्रचार के बावजूद बीजेपी दिल्ली और बिहार में सत्ता में आने में विफल रही।
विकास कुमार गुप्ता
लेखक स्वतंत्र पत्रकार है और अनेको पत्रिकाओं से जुड़े है।

error: Content is protected !!