आज का राशिफल व पंचांग : 27 जनवरी, 2025, सोमवार

आज और कल का दिन खास
27 जनवरी 2025 : सोम प्रदोष व्रत आज।
27 जनवरी 2025 : मासिक शिवरात्रि आज।
27 जनवरी 2025 : जैन समुदाय का मेरु त्रयोदशी व्रत आज।
28 जनवरी 2025 : लाला लाजपतराय की जयंती कल।
28 जनवरी 2025 : रटन्त्ती कालिका पूजन कल।
आज का राशिफल
*****************
27 जनवरी, 2025, सोमवार
===================
मेष राशि :- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी रहेगा। धन का निवेश करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। नौकरी में आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों की रुचि रहेगी। आपका प्रयास सफल रहेगा।
वृषभ राशि :- कार्यक्षेत्र में आपका मन लगेगा, उच्च पदाधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा जिससे अपने काम को समय पर पूरा कर पाएंगे। आज काम का दबाव अधिक रहने पर भी आप तनाव को हावी नहीं होने देंगे। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
मिथुन राशि :- धर्म-कर्म और मांगलिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। काम में व्यस्त रहेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यों को पूरा करने के लिए सक्रिय रहना होगा। आर्थिक मामलों में दिन शुभ रहेगा।
कर्क राशि :- आज सेहत का आपको ध्यान रखना होगा। सुस्ती महसूस करेंगे। दिन सामान्य रूप से बिताएं, हो सके तो नया काम टाल दें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। बहुत आवश्यक ना हो तो लंबी दूरी की यात्रा आज टाल दें।
सिंह राशि :- आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। जीवनसाथी से तालमेल बना रहेगा, सहयोग प्राप्त करेंगे। मित्रों और भरोसेमंद संबंधियों से विचार करके महत्वपूर्ण फैसला लें। विरोधी शांत रहेंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
कन्या राशि :- आज आप काफी सक्रिय रहेंगे। अटके कार्यों को पूरा कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। विरोधी शांत रहेंगे। कोई शुभ सूचना मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंध में रोमांच कायम रहेगा, साथी के साथ अच्छा समय गुजार सकते हैं। पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित होगा।
तुला राशि :- आपके व्यवहार और विचारों में रचनात्मकता की झलक रहेगी। बौद्धिक चर्चा में भाग ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी, अधिकारी सहायक रहेंगे।
वृश्चिक राशि :- वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए क्रोध और वाणी पर संयम रखना होगा। अच्छी बात है कि आज आप हर चुनौती का सामान साहस से कर पाएंगे।
धनु राशि :- दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। चिंता और परेशानी में कमी आने से राहत महसूस करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। जरूरत की चीजों पर धन खर्च हो सकता है।सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। दूर रहने वाले रिश्तेदारों से बात हो सकती है।
मकर राशि :- आर्थिक मामलों में आज का दिन शुभ रहने वाला है। कारोबार में धन का लाभ होगा। निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ लोग टैक्स सेविंग के लिए निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी आज सुखद रहेगा।
कुंभ राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुक्र और चंद्रमा के संयोग से आप कुछ अधिक रोमांटिक हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार और विचारों से लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
मीन राशि :- आज आप मानसिक रूप से बेचैन रह सकते हैं। स्वास्थ्य भी कुछ नरम रह सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम ना लें, और दूसरों के मामलों से खुद को दूर रखें नहीं तो परेशान होगी। संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंध में खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी होगा।
आज का पंचांग
==========
27 जनवरी 2025, सोमवार
****************
तिथि   त्रयोदशी   08:37 PM
नक्षत्र     मूल       09:03 AM
करण      गर,      08:52 AM,
           वणिज    08:37 PM
पक्ष       कृष्ण
                         अगले दिन
योग     हर्शण     01:56 AM
वार       सोमवार
सूर्योदय           07:12 AM
सूर्यास्त            05:55 PM
चन्द्रमा   धनु
राहुकाल  08:32 – 09:53 AM
विक्रमी संवत्  2081
शक सम्वत  1946 (क्रोधी)
मास अमांत      पौष
मास पूर्णिमांत   माघ
शुभ मुहूर्त
अभीजित  12:12 – 12:55 PM
राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!