कांग्रेस ने दिया भ्रष्टाचार के दामन को बढ़ावा-जाट

a1अरांई। भारतीय जनता पार्टी से अजमेर लोकसभा सीट के प्रत्याशी सांवरलाल जाट ने रविवार को अरांई तहसील मुख्यालय के गांवों का दौरा कर चुनावी प्रचार प्रसार किया गया। इस दौरान जाट ने देवपुरी, आकोडिया, कटसूरा, अरंाई, लाम्बा, जोरावरपुरा, बेहडा, बोराडा, काशीर, भोगादीत, सिरोंज, भामोलाव, गेहलपुर , डांग आदि गांवों का दौरा कर भाजपा के समर्थन में मतदान करने की अपील की। सभाओं को सम्बोधित करते हुए जाट ने किसानों की खस्ताहालत पर केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होनें बताया कि केन्द्र सरकार के राज में भारत में तीन लाख किसानों ने आत्महत्या की है। केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण ही किसानों को पूरा समर्थन मूल्य व स्वामीनाथन रिपोर्ट पर कार्यवाही नहीं की जा रही है। वहीं सभा को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक भागीरथ चौधरी भाजपा को जीताने पर ही किसानों व आमजन की स्थिति में बदलाव होने पर ग्रामीणों को विश्वास दिलाया। उन्होनें कहा कि पूरे भारत में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री पद मिले। इसके बाद ही विदेशों में जमा कालाधन भारत लाया जा सकेगा। जिलाध्यक्ष बीपी सारस्वत, जिला प्रमुख सीमा माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल अग्रवाल ,मण्डल अध्यक्ष निर्मल कुमार भण्डिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष दिनेश तोतला, विधि प्रकोंष्ठ मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट भागीरथ चौधरी आदि ने सभाओं को सम्बोधित काग्रेंस सरकार को भ्रष्टाचार के दामन को बढावा देने वाली सरकार बताते हुए भाजपा को पूर्णरूप से समर्थन देने की मांग की। चुनावी सभाओं में रतनलाल दुल्थानिया, पूर्व सरपंच कल्याणमल जंागिड, मूलसिंह शेखावत, गजमल चोयल, गिरधारी चोयल, युवा मौर्चा अध्यक्ष नाथू नुवाद, किशनलाल माकड, शैतान चौधरी, भवंरसिंह राजावत, शिवराज उदय, जालम बरिण्डिया, हनुमान चौधरी, सहित भाजपाई मौजूद थे।
लडकी की शादी की उम्र हो 15 वर्ष :- समीपवर्ती ग्राम गागुन्दा में आयोजित सभा में ग्रामीणों ने सांवरलाल जाट से लडकी की शादी की उम्र १८ वर्ष से घटाकर १५ वर्ष करने की मांग की। साथ ही किसानों ने मुनाफाखोरों से धान खरीदने बेचने वालों द्वारा माप तोल आदि में गडबडी करने को लेकर भी शिकायत दर्ज करायी। वहीं अभ्यार्थीयों के एक दल ने सूरज भामू के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस परीक्षा तिथि में फेरबदल करने की मांग भी की।

मुख्यालय से ही उखाड़ कर ले गये पायलट का शिलालेख
a2अरांई। अरांई पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के बाहर लगे अजमेर सांसद व काग्रेंस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलेट क े शिलान्यास के शिलालेख को हटाने को लेकर काग्रेंसी कार्यकर्ताओं में गहरा रोष व्याप्त हो गया है। मामले को लेकर काग्रेंसजनों इस प्रकार की गई कोशिश को दलगत राजनीति का रूप दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन वर्ष पूर्व पंचायत समिति मुख्यालय पर काग्रेंस प्रत्याशी सचिन पायलेट द्वारा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र का नींव रखकर शिलालेख लगाया गया था। जिसमें क्षेत्रीय विधायक नाथूराम सिनोदिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम छपे थे। वर्तमान स्थिति में उक्त शिलालेख सेवा केन्द्र के बाहर से गायब है। रविवार को किसी कारण वश पूर्व जिला परिषद सदस्य जसराज चौधरी सहित काग्रेंसी कार्यकर्ता पंचायत समिति परिसर में बैठे थे। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का ध्यान शिलालेख की तरफ गया। तो वहॉ लगा शिलालेख गायब मिला। मामले को लेकर जसराज चौधरी ने विकास अधिकारी सीमा माहेश्वरी को जानकारी देनी चाही तो विकास अधिकारी ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। चौधरी ने बताया कि उक्त शिलालेख विधानसभा चुनाव के बाद तक सेवा केन्द्र के बाहर लगा हुआ था। काग्रेंसी कार्यकर्ताओं ने उक्त शिलालेख को राजनैतिक द्वैषतावश हटाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर जिला महामंत्री हनुमान गौरेली, सरपंच हरीराम गीला, शंकरसिंह राजपुरोहित, सीआर पति रामराज चौधरी, रामदेव गुर्जर, सेवादल के भागचन्द गुर्जर आदि काग्रेंसियों ने प्रशासन की लापरवाही पर रोष जताया है।
इनका कहना :-
मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच की जायेगी।
-सीमा कौशल, विकास अधिकारी, अरांई

-मनोज सारस्वत

error: Content is protected !!