कांग्रेस नेता नकुल ने 51 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

20140415_120333अजमेर। राष्ट्रीय युथ कांग्रेस के असेम्बली जनरल सैकेट्री नकुल खण्डेलवाल ने अपने 51 साथियों के साथ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिष मोयल के सानिध्य में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय ‘‘सौमाग्लयम’’ में आयोजित एक कार्यक्रम में श्री मोयल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनें वाले सभी कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष रासा सिंह रावत, विधायक वासुदेव देवनानी, युवा नेता सतीष बन्सल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनें वाले सभी सदस्यों का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर बोलतें हुए श्री मोयल ने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं की अनदेखी की हैं और यही कारण है कि युवा वर्ग का अब कांग्रेस से मोहभंग हो चुका हैं। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी की कार्यषैली से युवा वर्ग भाजपा में जुड रहा हैं। इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करनें वाले श्री नकुल खण्डेलवा ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में कार्य कर भाजपा को विजयी बनानें का संकल्प लिया।
इसी प्रकार कांग्रेस के अलारख्खा ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उपाध्यक्ष इब्राहिम फकर की उपस्थिती में अपने 21 साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री फकर ने अला रख्खा एवं उनके साथियोें का माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

error: Content is protected !!