सांस्कृतिक विरासत बचाना राष्ट्रिय धर्म-हरिओम सिंह राठौड़

IMG-20140330-WA0023राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की विकास के कार्य करवाना सांसद व विधायक का कर्तव्य होता हे लेकिन हमारी सांस्कृतिक विरासत बची रहे इसके लिए सतत प्रयास करना हमारा राष्ट्रिय धर्म हे। राठौड़ ने कहा की कांग्रेस के 65 वर्षों के शासन काल में इस देश ने बहुत कुछ खोया हे जहां सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों में गिरावट आई हे वहीं राजनेतिक और नैतिक मूल्यों का जबरदस्त अवमूल्यन हुआ हे तो दूसरी और देश आर्थिक रूप से धीर धीरे कंगाली की और बढ़ रहा हे इन सब के पीछे परोक्ष और अपरोक्ष रूप से कांग्रेस ही जिम्मेवार हे। आमसभा को संबोधित करते हुए हरिओम सिंह राठौड़ ने कहा की वोटों की राजनीति करने वाली कांग्रेस की कथनी व करनी में हमेशा फर्क रहा हे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए राठौड़ ने कहा की हर चुनाव में  गरीबी हटाओ का नारा देकर जनता को ठगने वाली कांग्रेस गरीबी तो मिटा नही पायी, गरीबों को जरुर मिटा रही हे इसीलिए  भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प लेकर नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में विकास का वादा किया हे। बरार क्षेत्र में आमसभा के दौरान भारी संख्या में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए भीम विधायक हरिसिंह रावत ने कहा की मंहगाई की मार का असर सबसे ज्यादा महिलाओं की रसोई पर पड़ा हे और इसके पीछे कांग्रेस के भ्रष्ट नेताओं का हाथ हे। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रात 8:30 बजे भीम विधानसभा के दिवेर से जनसंपर्क शुरू करने से पूर्व प्रत्याशी राठौड़ ने गौमती चौराहा के निकट सम्बोधि उपवन में जैन मुनि शुभकरण जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। दिवेर के बाद छापली, काछबली, मियाला, बरार सहित करीब ग्यारह जगह जनसभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान जगह जगह प्रत्याशी  राठौड़ और विधायक रावत का साफा पहना कर और ढोल बाजों के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जनसंपर्क और आमसभाओं के दौरान जिला अध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, राजसमन्द के पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक, देवगढ़ मंडल अध्यक्ष अजय सोनी, हुकुमसिंह आपावत, पूर्व प्रधान चिरंजीलाल टाक, ग्रामीण मंडल महामंत्री लादूलाल मांडोत, अर्जुनलाल सालवी, भीम विधानसभा मीडिया संयोजक केसरसिंह, पूर्व उप प्रधान नाहर सिंह, जिला महामंत्री श्रीकिशन पालीवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राठौड़ आज रेलमगरा क्षेत्र में
राजसमन्द। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ आज 31 मार्च सोमवार को रेलमगरा क्षेत्र का दौरा करेंगे। भाजपा मीडिया सेल संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की प्रत्याशी राठौड़ नाथद्वारा विधायक कल्याणसिंह चौहान के साथ नाथद्वारा विधानसभा की रेलमगरा तहसील की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर जनसंपर्क करेंगे। प्रात 8:30 बजे सकरावास से शुरू होकर बामनीयावास, सिन्देसर कला, राजपुरा, मेहन्दुरिया, सान्सेरा, गवारडी, धनेरिया, चराना, बनेडिया, सादडी, पिपली डोडियान, पाखंड, सालोर, मनीयाणा और साय 6:30 बजे उथनोल में जनसंपर्क करेंगे।

error: Content is protected !!