प्रधानमंत्री नें देश और संविधान के साथ किया धोखा

140414 Railmagra 1रेलमगरा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह नें देश और संविधान के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। सरकार को कांग्रेस अध्यक्षा के प्रति उत्तरदायी बना कर और सभी महत्वपूर्ण पत्रावलियों को कांग्रेस अध्यक्षा के समक्ष अवलोकन एवं स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करना संविधान का अपमान है। ऐसा करके उन्हौंने अपनी शपथ का घोर उल्लंघन किया है। किरण माहेश्वरी रेलमगरा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के लिए आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। किरण नें कहा कि प्रधानमंत्री की मंत्रियों और अधिकारियों की नियुक्ति में लेशमात्र भी नहीं चलती थी। उनका मुख्य सचिव सोनिया गांधी के सचिव की तरह कार्य करता था। देश में भारी भ्रष्टाचार, महंगाई एवं शासन व्यवस्था के दुर्बल बनने का यही बड़ा कारण है। लगता ही नहीं कि पिछले 10 वर्षों से देश में कोई सरकार भी है। कांग्रेस के नेताओं में लुट खसोट की होड़ मची हुई है। किरण नें मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का राजसमंद में 60 दिवसीय योजना में 82 करोड़ की योजनाएं स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया। राजसमंद झील में जल आवक के लिए मानसी वाकल योजना से इसे जोड़ना आवश्यक है। वेदान्ता समूह के दरीबा संकुल में स्थानीय नागरिकों को रोजगार दिया जाए। राजसमंद की सभी औद्योगिक इकाईयाँ सामाजिक दायित्वों के कार्य जिले में ही करें।

किरण नें कहा कि पहले आपने वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनाने के लिए मतदान किया था। अब देश में प्रभावी सरकार के लिए, नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को विजयी बनाएं।

error: Content is protected !!