कांग्रेस देश के लिए नासूर – हरिओम सिंह राठौड़

IMG-20140414-WA0001राजसमन्द / मेड़ता। भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ ने कांग्रेस की तुलना खजूर के पेड़ से करते हुए कहा की कांग्रेस उस खजूर की तरह हे जो धुप लगने पर छाया ओर भूख लगने पर फल नही देता। ये कांग्रेस सेवा और विकास के नाम पर धोखा हे जिसने पग पग पर इस देश और देश की जनता के साथ विश्वासघात किया हे।
कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल सिंह शेखावत द्वारा कांग्रेस को गरीब की माँ बताये जाने पर राठौड़ ने व्यंग्य करते कहा की सोनिया जी की कोख से अरबपति शहजादा पैदा होता हे और कांग्रेस की कोख से गरीब। कांग्रेस गरीब की माँ हे तो मान कर चलिये ये गरीबी कभी खत्म नही होगी।
राठौड़ ने कांग्रेस को देश के लिए नासूर बताते हुए कहा की 65 साल पुराना फोड़ा अब नासूर बन गया हे और नासूर  गोली-दवाई से ठीक नही होता हे तो ऑपरेशन करना पड़ता हे। 17 अप्रेल ओपरेशन की तारीख हे। आपको सिर्फ कमल का बटन दबाना हे। आप इधर कमल का बटन दबायेंगे और उधर दिल्ली में मोदी जी इस कांग्रेस रूपी बिमारी का ईलाज कर देंगे। कांग्रेस और कांग्रेस की माँ दोनों का ईलाज हो जाएगा तो गरीबी और घोटाले, भुखमरी और भ्रष्टाचार रूपी बेटे पैदा ही नही होंगे। मेड़ता विधायक सुखाराम मेघवाल ने कहा की कांग्रेस मरणासन की स्थिति में हे।17 तारीख को कांग्रेस की विदाई वेला हे। इस अंतिम विदाई में सबको योगदान देना हे। मीडिया सेल लोकसभा संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया की राठौड़ और मेड़ता विधायक मेघवाल ने सवेरे 8 बजे बाबरा, डांगावास और चावन्डिया से जनसंपर्क की शुरुआत की। इस दौरान प्रधान रामप्रताप  बग्गड़, मंडी चेयरमेन बाबूलाल खदाव, नरेश पारीक, प्रकाश वैष्णव, चन्द्र प्रकाश बिडला, अशोक चौधरी, नारायण पारीक, जिलाध्यक्ष नन्दलाल सिंघवी, पूर्व विधायक बंशीलाल खटीक आदि नेता साथ थे।

error: Content is protected !!