सोनिया मनमोहन की जोड़ी देश के लिए सबसे बड़ी दुर्घटना

PC RJSDराजसमंद। सोनिया – मनमोहन सिंह की जोड़ी नें संवैधानिक परम्पराओं का अपमान किया और देश को धोखा दिया है। यह जोड़ी देश के लिए सबसे बड़ी दुर्घटना प्रमाणित हुई है। इसनें 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य को सत्ता के लालच के लिए दांव पर लगा दिया। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक  किरण माहेश्वरी नें ये विचार एक पत्रकार वार्ता में व्यक्त किए। किरण नें कहा कि यह विडम्बना है कि प्रधानमंत्री  संसद के स्थान पर एक व्यक्ति विशेष के प्रति स्वंय को उत्तरदायी मानते रहे। इस जोड़ी नें देश में घोटालों का नया इतिहास रच दिया। आर्थिक प्रगति की राह रोक कर देश को वर्षों पीछे धकेल दिया।

देशवासियों की आशाओं के प्रतीक बने मोदी

किरण नें कहा कि नरेन्द्र मोदी देशवासियों की आशाओं के प्रतीक बन कर उभरे है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी  एवं द्वारिका से पूर्वोत्तर तक सभी स्थानों पर वे लोकप्रिय है। सशक्त नेतृत्व क्षमता, विकास की दूरदृष्टि एवं अद्वितीय संगठन कौशल के धनी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत महाशक्ति बनेगा। किसी देश में भारत को आंख दिखाने का साहस नहीं होगा।

राजग को 300 से अधिक स्थानों पर विजय

किरण माहेश्वरी नें कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधक को लोकसभा चुनावों में 300 से अधिक स्थानों पर विजय मिलेगी। अब तक हुए मतदान से राजग की भारी विजय के संकेत मिल रहे है। राजग तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश , बंगाल, असम जैसे राज्यों में भी प्रभावशाली बन कर उभर रहा है।

राजस्थान में सभी जगह खिलेगा कमल

किरण नें कहा कि राजस्थान में सभी स्थानों पर कमल खिलेगा।राज्य की जनता कांग्रेस की पूर्ण विदाई का मन बना चुकी है। राज्य के कांग्रेस नेता हताशा एवं अहंकार में वसुंधरा राजे पर मर्यादाहीन  टिप्पणियां  कर रहे है। जनता कांग्रेस की जन विरोधी  एवं देश विरोधी नीतियों का सच समझ चुकी है। राजस्थान से कांग्रेस मुक्त भारत अभियान का भी गणेश होगा।

भेदभाव और उपेक्षा का बदला लेगा राजस्थान

किरण नें कहा कि केन्द्र सरकार नें राजस्थान के साथ भारी भेदभाव एवं उपेक्षा की है। राजस्थान में कच्चे तेल का प्रचुर उत्पादन हो रहा है। किन्तु तेल शोघन संयत्र के लिए प्रदेश से अरबों रूपयों की छूट लेने की शर्त पर स्वीकृति दी गई। ऐसा अन्य किसी स्थान पर नहीं हुआ। राजस्थान में मीटर गेज लाइनों के आमान परिवर्तन की उपेक्षा की गई। मावली मारवाड़ एवं उदयपुर अहमदाबाद रेल पथों केन्द्र की उपेक्षा के कारण आमान परिवर्तन नहीं हो पा रहा है। सड़क निर्माण के भी यहीं स्थिति है। राज्य में नया निवेश नहीं के बराबर हुआ है। केन्द्रीय सहायता में राजस्थान के साथ भेदभाव किया जाता रहा है। जनता चुनावों में कांग्रेस को हराकर बदला लेगी।

81 दिनों में 84 करोड़ के विकास कार्य

किरण नें बताया कि आचार संहिता लागु होने से पहले 81 दिनों में 84 करोड़ रूपयो के विकास कार्य स्वीकृत करवाए गए है। खारी फीडर के लिए 15 करोड़ 77 लाख रूपये की स्वीकृति मिली है। सुन्दरचा , धोइन्दा, एमड़ी एवं सनवाड़ क्षेत्रों में नहर योजना के लिए 14 करोड़ 72 लाख रूपये स्वीकृत हुए है। ग्रामीण विद्युतीकरण योजना में 51 करोड़17 लाख रूपये के कार्य स्वीकृत हुए है। मोही में बांडीनाले से गंदे पानी की निकासी, बांयी नहर की मरम्मत, कुंवारिया में पक्के नाले का निर्माण के कार्य भी स्वीकृत हुए है। किरण नें बताया कि राजसमंद झील के विकास के लिए राज्य सरकार नें इसे राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना में चयनीत किया है। झील में जल आवक बढ़ाने के लिए देवास तृतीय एवं चतुर्थ चरण से जल परावर्तन के लिए सर्वेक्षण समिति का गठन किया गया है। क्षेत्र के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के भवनों की मरम्मत के लिए 2.5 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।

कमला नेहरू एवं राजनगर चिकित्सालय का क्रमोन्नयन

किरण माहेश्वरी ने बताया कि वसुंधरा राजे सरकार नें कांकरोली के कमला नेहरू चिकित्सालय को प्राथमिक से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दे दी है। इससे चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं सहचिकित्सा कर्मियों की संख्या बढ़ेगी एवं जनता को स्तरीय सुविधा मिलेगी। इसी प्रकार राजनगर में नगरीय चिकित्सालय स्वीकृत किया गया है।

नगर में सड़कों का सुदृढीकरण एवं सौन्दर्यीकरण

राजसमन्द नगरीय क्षेत्र में कमलतलाई, जलचक्की से विवेकानन्द चौराहे, नगर परिषद सभागार एवं कबुतर खाने से फव्वारा चौक सड़कों को सुदृढीकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। चौराहों के सौन्दर्यीकरण का कार्य प्रगति में है।

सुशासन के लिए जिताए भाजपा को

किरण माहेश्वरी नें कहा कि आज देश को सुशासन की सख्त आवश्यकता है। विगत 10 वर्षों से देश में सरकार प्राणहीन होकर जनता के धन की लूट खसोट को रोकने में असफल रही है। विदेशों से काला धन वापस लाने के प्रयासों को सरकार नें ही अवरूद्ध किया। सत्तादल के मंत्रीयों एवं अन्य नेताओं में लूटने की होड़ मची हुई थी। किरण माहेश्वरी नें जनता में आव्हान किया कि देश में सुशासन एवं प्रभावी सरकार के लिए भाजपा को विजयी बनाए। नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने और वसुन्धरा राजे के हाथ सशक्त करने के लिए कमल निशान पर वोट दें। राजसमंद से भाजपा प्रत्याशी हरिओम सिंह राठौड़ को भारी मतों से विजयी बनावें।

error: Content is protected !!