मोदी की आंधी में ध्वस्त होंगे कांग्रेस के सभी किले

Voting 9170414Pipli AhiVoting 1राजसमंद। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं विधायक किरण माहेश्वरी नें कहा कि देश में मोदी की आंधी चल रही है और कांग्रेस के सभी किले ध्वस्त होंगे। प्रातःकाल मतदान करने के पश्चात पत्रकारों से बात करते हुए किरण नें विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा को लोकसभा चुमावों में 275 से अधिक एवं राजग को 310 से अधिक स्थानों पर विजय मिलेगी। कांग्रेस का राजस्थान सहित कई प्रांतों में खाता ही नहीं खुलेगा। कांग्रेस किसी भी प्रांत में दहाई का आंकड़ा नहीं छुएगी। किरण माहेश्वरी मतदान करने के लिए अपनी 7 महीने की पौत्री निश्का एवं सभी परिजनों के साथ अम्बामाता केन्द्र पर पहुँची। किरण नें कहा कि यह जन समर्थन भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लंबे और जोश से परिपुर्ण अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है। पहले कांग्रे स भाजपा के 272 से अधिक के अभियान की हंसी उड़ा रही थी। किन्तु धरातलीय यथार्थ को देखने का बाद कांग्रेस में हताशा चरम पर है। गांघी राजवंश के माँ, बेटे, बेटी और दामाद इसी हताशा में भाजपा और नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध जहर उगल रहे हैं। राजस्थान में वसुंधरा का परिश्रम रंग ला रहा है। कांग्रेस मुक्त भारत का श्रीगणेश राजस्थान से ही होगा।

किरण माहेश्वरी नें मतदान के उपरांत राजसमन्द विधान सभा का द्रुत गति से भ्रमण किया। किरण नें आज बडारड़ा, पीपरड़ा, फरारा, जावद, धोइन्दा, आसोटिया, भावा, भाणा, तासोल, खटामला, बिनोल, वणाई, मादड़ी, कुंआरिया, पीपली अहिरान, गोगाथला, कुरज, जीतावास, पनेतिया, पछमता, गिलुण्ड, रेलमगरा, चोकड़ी, राज्यावास, मोही, पीपली आचार्यान, एमड़ी, कांकरोली एवं राजनगर क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर कमल पर मतदान के लिए जनता का उत्साह वर्धन किया। किरण के साथ सत्यनारायण पुर्बिया एवं अन्य कार्यकर्ता थे। सभी स्थानों पर जनता में मतदान के प्रति भारी उत्साह एवं कांग्रेस की विदाई का संकल्प दिखा । किरण नें शातिं एवं उत्साह युक्त मतदान के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!