गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्था हेतु कार्मिक नियुक्त

अजमेर। जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया ने आगामी 26 जनवरी को पटेल स्टेडियम पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी संबंधी आदेश जारी किए है।
श्री गालरिया के अनुसार पटेल स्टेडियम के गेट संख्या एक पर लेखाकार सर्वशिक्षा अभियान श्री गुलाबचंद शर्मा, कनिष्ट लिपिक कोषालय श्री महावीर सिंह मेडतिया, कनिष्ट लिपिक विधि शाखा कलेक्टे्रट श्री शैलेंद्र माथुर एवं कनिष्ट लिपिक सरिस्ता शाखा कलेक्टे्रट श्री ऋषिश्वर व्यास को नियुक्त किया है। पटेल स्टेडियम के गेट संख्या-4 पर कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री कमल कुमार मनोचा, कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री अकरम खान, कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री दुर्गासिंह शेखावत एवं कनिष्ट लिपिक राजस्व शाखा श्री जितेंद्र को नियुक्त किया है।
पटेल स्टेडियम के पवेलियन-ए पर विशिष्ठ अतिथियों को सम्मान के साथ उचित स्थान पर बैठाना सुनिश्चित करने हेतु सहायक लेखाधिकारी द्वितीय श्री नागरमल शर्मा, अतिरिक्त कोषाधिकारी सुश्री रेखा कुमारी, वरिष्ट लिपिक तहसील श्री राजेंद्र अग्रवाल एवं कनिष्ट लिपिक तहसील श्री प्रेमसिंह परिहार को नियुक्त किया गया है। पवेलियन-बी-1 में व्यवस्था हेतु सहायक लेखाधिकारी द्वितीय कोषालय श्री लक्ष्मण प्रजापति, कनिष्ट लिपिक तहसील श्री ओमप्रकाश अग्रवाल, कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री महेशचंद्र शर्मा एवं कनिष्ट लिपिक जिला रसद कार्यालय श्री नेमीचंद सुनारीवाल को नियुक्त किया गया है। पवेलियन-बी-2 में व्यवस्थाओं के लिए कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री विनोद वैष्णव, कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री चन्द्रेश गोयल, कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री मदनलाल बुनकर एवं कनिष्ट लिपिक लेखा शाखा कलेक्टे्रट श्री जितेन्द्र उबाना को नियुक्त किया गया है।
पारितोषिक वितरण कक्ष की व्यवस्थाओं हेतु सहायक लेखाधिकारी कलेक्टे्रट श्री कमल किशोर कालानी, वरिष्ठ लिपिक सामन्य शाखा कलेक्टे्रट श्री सत्यप्रकाश जाटव, वरिष्ठ लिपिक सामन्य शाखा कलेक्टे्रट श्री नरेश पाटनी, कनिष्ट लिपिक सामन्य शाखा कलेक्टे्रट श्री रमेश मूलचंदानी, सहायक कर्मचारी सामन्य शाखा कलेक्टे्रट श्री किशनसिंह एवं सहायक कर्मचारी सामन्य शाखा कलेक्टे्रट श्री सतीशसिंह सौलंकी को नियुक्त किया गया है।
पत्रकार कक्ष की व्यवस्थाओं के हेतु उपनिदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग श्री प्यारे मोहन त्रिपाठी एवं सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री विनोद मोलरिया को नियुक्त किया गया है। स्वतंत्रता सैनानी कक्ष हेतु अतिरिक्त कोषाधिकारी पेंशन सुश्री कोमल चौधरी एवं कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री सुशील कुमार को एवं पारितोषिक प्राप्तकर्ता कक्ष हेतु कनिष्ट लेखाकार कोषालय श्री हरीशचंद्र चारण एवं कनिष्ट लिपिक विकास शाखा कलेक्टे्रट श्री आमोद शुक्ला को नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!