अजमेर। लोकसभा चुनाव में बैंक संबंधी जानकारी देने के लिए आगामी 10 मार्च को सांयकाल 5 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुख्य सभागार में सभी बैंको के शाखा प्रबंधकों को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भवानी सिंह देथा ने आज जिले के प्रमुख बैंक के अधिकारियों एवं अग्रणी बैंक अधिकारी के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव में बैंको के निर्धारित कार्यों के बारे में जानकारी दी।