आर्थिक गणना हेतु प्रकोष्ठ का गठन

अजमेर। आर्थिक गणना द्वितीय चरण बिजनेस रजिस्टर सर्वेक्षण कार्य हेतु नगर निगम में आयुक्त विकास के अधीन प्रकोष्ठ का गठन किया गया। यह प्रकोष्ठ गांधी भवन में संचालित होगा।
राजस्थान सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार कम्पनी एक्ट, फैक्ट्री एक्ट में पंजीकृत ईवाईयो के साथ-साथ व्यापार, होटल एवं रेस्टोरेन्ट, यातायात, भण्डारण, बैंक, शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा सेवा, संचार, सम्पति, कानूनी एवं व्यापारिक सेवाओं से संबंधित पंजीकृत प्रतिष्ठानों, स्वयंसेवी संस्थाओं, वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन और वितरण से संबंधित आर्थिक गति विधी संचालित करने वाले संस्थानों को सूचीद्घ कर आर्थिक सुविधाए उपलब्ध कराने हेतु बिजनेस रजिस्टर बनाया जाएगा।
निगम के आयुक्त के अनुसार यह कार्य नगर निगम क्षेत्र में 19 मई से 16 जून 2014 तक आर्थिक गणना मेें लगे प्रगणकों, शिक्षित बैरोजगार युवाओं, निजी विद्यालयों/संस्थानों के कार्मिकों द्वारा कराया जाना प्रस्तावित है। जिसका आर्थिक गणना अनुरूप मानदेय प्रदान किया जाएगा। प्रगणकों द्वारा एक पृष्ठीय अनुसूची ही भरी जाएगी। सर्वेक्षण उन्हीं संस्थानों का होगा जो राज्य सरकार द्वारा पूर्व में पंजीबद्घ किये जा चुके हैं।

error: Content is protected !!