ईदुलजुहा पर्व पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाए सुनिश्चित करने के निर्देश

अजमेर। जिला मजिस्टेªट श्री भवानी सिंह देथा ने आगामी 6 व 7 अक्टूबर (चांद दिखाई देने पर) को मनाए जाने वाले ईदुलजुहा पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा ईद की नमाज अता करने वालों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हंै।
जिला मजिस्टेªट श्री देथा ने जिला पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्टेªट प्रशासन एवं शहर, सभी उपखण्ड मजिस्टेªट तथा सभी तहसीलदारों को इस संबंध में निर्देेश जारी किए है। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए है।
श्री देथा ने बताया कि ईदगाह तथा ऐसे अन्य स्थान जहां नमाज अता की जाती है। उन रास्तों पर तथा साम्प्रदायिक दृष्टिकोण से संवेदनशील एवं भीड़भाड वाले इलाकों में मोबाईल पुलिस दल और स्थायी चैकियां कायम करने को कहा गया है। क्षेत्रा में नियमित निगरानी रखी जाएगी। नमाज अता किए जाने वाले क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की रोकथाम के उपाय किए जाएंगे। साम्प्रदायिक तत्वों पर पूरी नजर रखी जाएगी। आवश्यक संख्या में प्रभावी तरीके से पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
error: Content is protected !!