सिंधी समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 28 को

अजमेर। अजमेर सिंधी सेवा समिति की ओर से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह रविवार, 28 सितम्बर 2014 को अपराह्न साढ़े चार बजे नगरा स्थित नानकी पैलेस में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सतवानी ने बताया कि समारोह में तकरीबन डेढ़ सौ विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर एक स्मारिका उभरंदड़ तारा का भी विमोचन होगा।
सतवानी ने बताया कि समारोह के मुख्य मेहमान जिला रसद अधिकारी श्री सुरेश सिंधी, चिति प्रतिष्ठान की अध्यक्ष स्वामी अनादि सरस्वती व प्रेम प्रकाश आश्रम, देहली गेट के सांई ओम लाल होंगे।
-लक्ष्मण सतवानी
9414003996
error: Content is protected !!