2 अक्टूबर को ली जाएगी स्वच्छता की शपथ

अजमेर। केन्द्र व राज्य सरकार के निर्देशानुसार मनाए जा रहे स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत आगामी 2 अक्टूबर को विभिन्न संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों एवं अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्री गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में सभी संबंधित विभागों को स्वच्छता शपथ दिलाने एवं आम जनता में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए गए है।
यह रहेगी ‘‘ स्वच्छता शपथ ’’
महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं थी, बल्कि एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी।
महात्मा गांधी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर मां भारती को आजाद कराया।
अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें।
मैं शपथ लेता हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा और उसके लिए समय दूंगा।
हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगा।
मैं न गंदगी करूंगा न किसी और को करने दूंगा।
सबसे पहले मैं स्वयं से, मेरे परिवार से, मेरे मुहल्ले से, मेरे गांव से एवं मेरे कार्यस्थल से शुरूआत करूंगा।
मैं यह मानता हूं कि दुनिया के जो भी देश स्वच्छ दिखते हैं उसका कारण यह है कि वहां के नागरिक गंदगी नहीं करते और न ही होने देते हैं।
इस विचार के साथ मैं गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करूंगा।
मैं आज जो शपथ ले रहा हूं, वह अन्य 100 व्यक्तियों से भी करवाउंगा।
वे भी मेरे तरह स्वच्छता के लिए 100 घण्टे देें, इसके लिए प्रयास करूंगा।
मुझे मालूम है कि स्वच्छता की तरफ बढ़ाया गया मेरा एक कदम स्वच्छ बनाने में मदद करेगा।
error: Content is protected !!