अजमेर। दिनांक 07.11.2014 को श्री अशोक कुमार पुत्र श्री कैलाश चन्द अग्रवाल निवासी बालाजी चोक मदनगंज ने उपस्थित थाना होकर एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि गत रात्री में मार्बल एरिया में स्थित मेरे मार्बल गोदाम आदिनाथ मार्बल के मैन गेट का ताला तोडकर अज्ञात मुल्जिमान द्वारा गोदाम से मार्बल की थप्पिया चोरी कर किसी वाहन में भर कर ले गये आदि पर प्रकरण संख्या 355/14 धारा 457,380 भा.द.सं. मे दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर अज्ञात मुल्जिमान की तलाश शुरु की गयी।
सीओ साहब किशनगढ के नेतृत्व में लक्ष्मणराम थानाधिकारी, सूरजूल सउनि0, जगदेव कुमार कानि0 1495, संदीपसिंह 2023, हनुमान प्रसाद 1222, फिरोज खांन 393, व विनोदसिंह 324 द्वारा अज्ञात मुल्जिमान का पता लगा कर दिनांक 10.11.2014 को मुल्जिमान 1.प्रकाश पुत्र छोटूराम उम्र 26 साल जाति जाट निवासी परबतसर थाना परबतसर जिला नागौर 2. देवकरण उर्फ देवा पुत्र दुर्गाराम उम्र 35 साल जाति जाट निवासी निटुटी थाना रुपनगढ जिला अजमेर 3.हरीराम पुत्र रामेश्वर उम्र 33 साल जाति जाट निवासी पानी की टंकी के पास गांधीनगर जिला अजमेर को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफ्तार किये गये । जिनसे गहनता से तफ्तीश जारी है।
विजय कुमार हंसराजानी