नसीराबाद में होमगार्ड भर्ती 20 नवम्बर को

अजमेर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र अजमेर की ओर से नसीराबाद शहर में गृह रक्षा स्वयंसेवकों की भर्ती 20 नवम्बर को की जाएगी। प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा एल.एन.एस. राठौड़ ने बताया कि 16 नवम्बर को जमा फार्म आवेदनकर्ता को, उक्त भर्ती प्रक्रिया में आमंत्रित किए जाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रवेश पत्र नसीराबाद के डाक बंगला परिसर में प्रात: 10 से शाम 5 बजे तक दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!