अजमेर, 3 दिसम्बर। माणक अलंकरण 2014 के लिए खोजपूर्ण, तथ्यात्मक, रचनात्मक समाचारों तथा विशेष रिपोर्ताज के माध्यम से उत्कृष्ट पत्रकारिता करते हुए राजस्थान की सेवा करने वाले पत्रकारों, जनसम्पर्क कर्मियों, छायाकारों, काटूर्निस्टों, इलेक्ट्रोनिक मीडिया की प्रविष्टियां आगामी 9 दिसम्बर तक आमंत्रित की गई है।
संयोजक माणक अंलकरण चयन समिति श्री पदम मेहता के अनुसार माणक अंलकरण 2014 पुरस्कार के लिए दिसम्बर 2013 से नवम्बर 2014 तक की अवधि में प्रकाशित समाचार, रिपोर्ताज आदि का उल्लेख संबंधित समाचार पत्र-पत्रिका, इलेक्ट्रोनिक मीडिया की कटिंग्स, फोटो स्टेट प्रति, सीडी सहित प्रेषित किया जाना है। इस प्रकार जनसंपर्क कर्मियों, छायाकारों, काटूर्निस्ट, इलेक्ट्रोनिक मीडिया की प्रविष्टियां भी आमंत्रित है। आमंत्रित प्रविष्टियां ”माणक अलंकरण चयन समिति दैनिक जलतेदीप, मानजी का हत्था, पावटा, जोधपुरÓÓ में 9 दिसम्बर तक पहुंचानी आवश्यक है।