अजमेर। संभागीय आयुक्त एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर ने स्मार्ट सिटी योजना के लिए कोर ग्रुप का गठन किया है। यह कोर ग्रुप योजना में महत्वपूर्ण परामर्श देगा। डॉ. भटनागर ने बताया कि कोर ग्रुप में सार्वजनिक निर्माण विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता श्री कमलेन्द्र झा तथा सेवानिवृत्त मुख्य लेखाधिकारी श्री पी.आर. राठी, जीव सेवा समिति के श्री जगदीश बच्छानी, सीनियर सिटीजन सोसायटी के श्री बी.एल. त्रिपाठी, जलदाय विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता श्री जे.एन. गोलानी, महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के.सी. शर्मा, मदस विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष इतिहास प्रो. टी.के. माथुर, जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के सेवानिवृत्त अधीक्षक डॉ. ब्रजेश माथुर, जलदाय विभाग के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियन्ता श्री हेमन्त रावत, सेवानिवृत्त निदेशक लेखा विभाग श्री के.सी. टेलर, सर्वधर्म मैत्री संघ के श्री प्रकाश जैन, समाजसेवी श्री राजेन्द्र सिंह पचार एवं मार्बल ऐसोसिएशन किशनगढ के अध्यक्ष श्री सुरेश टांक को शामिल किया गया है।