अजमेर, 8 जनवरी। संभागीय आयुक्त डॉ. धर्मेन्द्र भटनागर ने आज वैशाली नगर स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीटयूट का निरीक्षण किया। डॉ. भटनागर ने इंस्टीटयूट के प्राचार्य श्री एस.के.कौशिक एवं अन्य शिक्षकों से मुलाकात की।
संभागीय आयुक्त डॉ. भटनागर ने इंस्टीटयूट के विकास एवं स्मार्ट व हैरिटेज सिटी में योगदान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंस्टीटयूट को और अधिक विकसित किया जाए ताकि शहर के विकास में संस्थान का भी योगदान हो।
उन्होंने कहा कि संस्थान के विकास के लिए जरूरी है कि इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। गणमान्य व्यक्तियों को संस्थान का निरीक्षण करवाया जाए।