शेखावत राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन में भाग लेंगे

राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में आगामी 7 से 15 सितम्बर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 58वें सम्मेलन में भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के साथ भाग लेंगे।

शेखावत ने सोमवार को नई दिल्ली में संसद भवन एनेक्सी में लोकसभाध्यक्ष मीरा कुमार की अध्यक्षता में सम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में भाग लिया।

बैठक में विधानसभाध्यक्ष के साथ राजस्थान विधानसभा के सचिव प्रकाश चन्द्र पिछोलिया ने भी भाग लिया।

error: Content is protected !!