व्योश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित

अजमेर, 22 मई। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय द्वारा आगामी एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर वृद्धजनों तथा स्वयं सेवी संस्थाओं को उत्कृष्ट कार्योें हेतु व्योश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। जिले के वृद्धजनों व स्वयं सेवी संस्थाओं से उक्त पुरस्कारों से सम्मानित किये जाने हेतु प्रस्ताव 29 मई 2015 तक आमंत्रित किये गए है।
उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अनुसार भारत सरकार द्वारा व्योश्रेष्ठ सम्मान पुरस्कार 13 विभिन्न श्रेणी के अन्तर्गत दिया जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ेवबपंसरनेजपबमण्दपबण्पद पर उपलब्ध है। उक्त पुरस्कार से सम्मानित किए जाने हेतु प्रस्ताव कार्यालय सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग में आगामी 29 मई 2015 तक जमा कराएं जा सकेंगे।
error: Content is protected !!