अजमेर- राजस्थान सरकार द्वारा भारतीय सिन्धु सभा व सिन्धु दर्शन यात्रा समिति की ओर से की गई मांग को स्वीकार करते हुये माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान द्वारा लेह लद्धाख (कश्मीर) में आयोजित होने वाली सिन्धु दर्शन यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को या़त्रा पर हुये वास्तविक व्यय का 50 प्रतिशत की प्रतिपूर्ति अधिकतम दस हजार रूपये प्रति तीर्थ यात्री सहयोग के आदेश प्रसारित करने पर प्रदेश द्वारा आभार प्रकट किया गया है।
सभा के प्रदेश महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिये जारी आदेशों को देवस्थान विभाग द्वारा यात्रा पूर्ण करने पर ही दी जायेगी। प्रदेशाध्यक्ष लेखराज माधू व प्रदेश संगठन महामंत्री ने राजस्थान में पहली बार सिन्धु दर्शन यात्रा योजना को लागू करने पर राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुये इस वर्ष 200 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य रखने से आमजन को लाभ मिलेगा। लेह लद्धाख सिन्धु दर्शन यात्रा में सिन्धु उत्सव, सांस्कृति कार्यक्रम, सिन्धु नदी पर विशाल बहिराणा साहिब व पूजन, सिन्धु बौद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजित किये जाते हैं। यात्रा सडक मार्ग द्वारा जम्मू, कुल्लू मनाली से व हवाई मार्ग दिल्ली से आयोजित की जाती है।
(महेन्द्र कुमार तीर्थाणी)
प्रदेश महामंत्री