पेंशन धारक भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती 15 से 18 सितम्बर तक

अजमेर 26 अगस्त । जिला सैनिक कल्याण अधिकारी की विज्ञप्ति के अनुसार पेंशन धारक भूतपूर्व सैनिकों की भर्ती आगामी 15 से 18 सितम्बर तक राजपूताना राइफल्स के 128वीं प्रादेशिक सेना ईको हेतु श्रीमोहनगढ़ जैसलमेर में आयोजित होगी। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जिसके दूरभाष नम्बर 0145- 2627972 है पर तथा सैनिक विश्राम गृह ब्यावर से सम्पर्क कर सकते हैं।

error: Content is protected !!