गांधी जयन्ती पर अटल सेवा केन्द्र पर यातायात नियमों की जानकारी

सूरजपुरा / खारोल न्यूज सर्विस / गांधंी जयन्ती पर अटल सेवा केन्द्र रामपाली मे शुक्रवार को सडक सुरक्षा जन जाग्रति अभियान के तहत ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता सरपंच हंजा देवी गुर्जर ने की। ग्राम सेवक पदेन सचिव नरेन्द्र वैष्णव ने वार्षिक कार्ययोजना,स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निमार्ण आदि की जानकारी दी। सरवाड प्रधान किशन लाल बैरवा ने गाधी जयन्ती पर ग्रामिणो को घर घर शौचालय निमार्ण करने पर जोर दिया व यातायात नियमो की पालना के लिए प्रेरित किया। परिवहन निरीक्षक जगदीश लाल बैरवा ने सडक सुरक्षा के लिए आमजन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमो की जानकारी दी एवं यातायात नियमो के पोस्टर ,पम्पलेट,व पुस्तके का वितरण करते हुए यातायात नियमो के पालन का संकल्प के साथ शपथ दिलाई। सरपंच हंजा देवी गुर्जर व प्रधानाचार्य रामअवतार ने यातायात नियमो के पालन करने व घर घर शौचालय बनाने के लिए प्ररित किया। इस दौरान सार्वजनिक निमार्ण विभाग के कनिष्ठ अभियंता, शिक्षा विभाग के नोडल प्र्रभारी उतमचन्द चोटिया,कृषि पर्यवेक्षक बद्री लाल जाट, प्रधानाचार्य रामअवतार ,पटवारी धर्मेद्र पहाडिया,महेन्द्र सिहं, उपसंरपंच मंकेश् रेगर, वार्डपंच शिमला देवी खारोल,मंगल खारोल, भागचन्द जाट,बिस्मिला, किशन गुर्जर,छोटी देवी, घीसू सिहं,मुकेश माली,लाली देवी सिहं,अधिनस्थ विद्याालय के संस्था प्रधान,आगनबाडी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी सहित ग्रामिण मोजूद थे।

error: Content is protected !!