आध्यात्मिक यात्रा संबंधी बैठक 12 अक्टूबर को

अजमेर 07 अक्टूबर। पुष्कर मेले के दौरान सम्पन्न होने वाली आध्यात्मिक यात्रा की व्यवस्थाओं के बाबत् बैठक का आयोजन 12 अक्टूबर को होगा।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश बचानी ने बताया कि पुष्कर मेला 2015 के दौरान आयोजित होने वाली आध्यात्मिक यात्रा के लिए व्यव्स्था उपसमिति की बैठक का आयोजन उपखण्ड अधिकारी अजमेर के कक्ष में 12 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे होगा। इसमें प्रशासन, पुलिस, पर्यटन विभाग तथा विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

error: Content is protected !!